---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

मात्र 20 हजार रुपये में इस युवक ने बना ली E Bike, जानें डिटेल

E Bike: इंडियन मार्केट में ई बाइक और इलेक्ट्रिक टू व्हीलर इन दिनों हाई डिमांड पर हैं। लेकिन इनके ऊंचे दाम की वजह से कई लोग इन्हें चाहकर भी नहीं खरीद पाते। ऐसे में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के रहने वाले आदित्य शिवहरे ने घर में ही ई बाइक तैयार कर ली है। इस […]

---विज्ञापन---

E Bike: इंडियन मार्केट में ई बाइक और इलेक्ट्रिक टू व्हीलर इन दिनों हाई डिमांड पर हैं। लेकिन इनके ऊंचे दाम की वजह से कई लोग इन्हें चाहकर भी नहीं खरीद पाते। ऐसे में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के रहने वाले आदित्य शिवहरे ने घर में ही ई बाइक तैयार कर ली है। इस ई बाइक को बनाने में महज 20 हजार रुपये का खर्च आया है।

बनाने में करीब एक महीने का समय लगा

आदित्य को इसे बनाने में करीब एक महीने का समय लगा। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 30 KM चलती है। इसका वजन महज 100 Kg है। जिससे इसे कंट्रोल करना आसान है। इसमें ब्रेक, लाइट, हॉर्न और एक मोबाइल स्टैंड भी दिया गया है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – सिंगल चार्ज में 100 Km की रेंज, कीमत 70 हजार से कम, Elesco ईवी स्कूटर ने आते ही मचाई तबाही

e bike

e bike

और पढ़िए 5 लाख में बुक करें BMW X3 M40i, Bold Look के साथ मिल रहे Luxury Features, जानें कीमत

सामान्य चार्जर से 5 घंटे में फुल चार्ज किया

आदित्य ने इसे ‘IND EV1’ नाम दिया है। इसमें 250 वॉट की क्षमता की मोटर है। जिससे इसे चलाने के लिए लाइसेंस नहीं चाहिए और इसका रजिट्रेशन करवाने की जरूरत नहीं है। इसे सामान्य चार्जर से 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इससे पहले 20 वर्षीय आदित्य ने Wireless Electricity बनाने वाला एक डिवाइस भी बनाया था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 20, 2023 07:15 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola