सिंगल चार्ज में 100 Km की रेंज, कीमत 70 हजार से कम, Elesco ईवी स्कूटर ने आते ही मचाई तबाही
Edited By Amit Kasana

Elesco v1
Edited By Amit Kasana

Elesco v1
EV Scooters: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में कम कीमत में हाई ड्राइविंग रेंज देने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड है। इसी सेगमेंट ही हाल ही में Elesco ने अपना ईवी स्कूटर Elesco V1 लॉन्च किया है। Sleek लुक्स के साथ इस स्कूटर में पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है।
Elesco का यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 100 Km तक की रेंज देता है। स्कूटर की कीमत 69,999 रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है। जानकारी के मुताबिक Elesco V1 में 2.5 kW की मोटर है। वहीं, Elesco V2 में 4 kW की मोटर मिलती है।
Elesco v1
Elesco के स्कूटरों में 2.3 kWh का बैटरी पैक मिलता है। इन्हें फुल चार्ज करने में करीब छह घंटे का समय लगता है। स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मोबाइल एप्लिकेशन कंट्रोल, जीपीएस और इंटरनेट कम्पैटिबिलिटी, कीलेस इग्निशन मिलता है।
स्कूटर में 10-इंच के पहिए दिए गए है। इसमें साइड स्टैंड सेंसर, फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें टेलिस्कोपिक यूनिट और पीछे की ओर कॉइल स्प्रिंग सस्पेंशन मिलता है। स्कूटर में 220 किलो की लोडिंग कैपेसिटी है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: