Land Rover Defender Octa revealed details in hindi: बाजार में हाई एंड SUV गाड़ियों का अलग ही क्रेज है, इसी सेगमेंट की एक धाकड़ कार है Land Rover Defender. अब कंपनी ने इसके नए Octa वेरिएंट से पर्दा उठाया है। यह कार बाजार में BMW X7, Audi Q7, Mercedes GLS, और Volvo XC90 से कम्पीट करेगी।
Land Rover Defender Octa में हाई पावर के लिए 635hp की पावर मिलती है। ये कार रेत, कच्चे रास्तों और पहाड़ों पर स्मूथ राइड देगी। इंडिया में ये 2.65 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। कार में 4×4 व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलेगा, जो सड़क पर इसे हाई परफॉमेंस देने के लिए पावर देता हैं। इस सिस्टम में ड्राइवर के पास टू व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी होता है। बताया जा रहा है कि 11 जुलाई को यूके के goodwood festival में इस कार को लोगों के सामने पेश किया जाएगा।
नई Land Rover Defender Octa में 22 इंच के टायर साइज मिलेंगे
Land Rover Defender Octa में 319mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगी, जिससे ये कार खराब रास्तों पर बिना जमीन पर टच हुए आसानी से निकल जाएगी। बता दें कार के प्लेटफॉर्म और जमीन के बीच की दूरी को ग्राउंड क्लीयरेंस कहते हैं। यह कार हाई स्पीड के लिए 750Nm का टॉर्क जनरेट करगी। कार में 3.8 सेकंड में 0 से 100kmph तक की स्पीड पकड़ने की क्षमता है। ये कार आसानी से 250 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। ये नई कार 22 इंच के टायर साइज के साथ आएगी।
Land Rover Defender Octa में नया मैट कलर मिलेगा
ये कार 11.4-इंच प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एप्पल कार-प्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आएगी। बता दें Land Rover Defender में हाइब्रिड का भी ऑप्शन अवेलेबल है। ये कार फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और सराउंड-व्यू कैमरा के साथ आती है। कार में लेदर अपहोल्स्ट्री, आर्मरेस्ट, सेंटर कंसोल, और हाई क्लास म्यूजिक सिस्टम मिलता है। कार के नए Octa वेरिएंट में नया मैट कलर ऑफर किया जा रहा है।
31 जुलाई से नई Land Rover Defender Octa की बुकिंग
इस कार में हीटिंग-कूलिंग फंक्शंस के साथ 14-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स आती हैं। Land Rover Defender Octa की बुकिंग 31 जुलाई से शुरू होगी। वहीं, इस कार की डिलीवरी 2025 के शुरुआत में होगी। ये हाई एंड कार है, जिसका फ्रंट और रियर को बेहद मस्कुलर और बॉक्सी लुक दिया गया है। ये कार रियर सीट पर स्क्रीन के साथ आती है।
कार में 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है
Land Rover Defender को टक्कर देने वाली Volvo XC90 की बात करें तो ये कार 1 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में मिल रही है। कार में 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है। कंपनी का दावा है कि ये कार 17.2 kmpl की माइलेज देती है। Volvo की इस कार में 1969 cc का धाकड़ इंजन दिया गया है। इसमें 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन है, जो इसे हाई पावर जनरेट करने में मदद करता है।
Volvo XC90 में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
Volvo XC90 में पैनोरमिक सनरूफ मिलती है, ये रूफ आगे ड्राइवर केबिन से पीछे रियर सीट तक जाती है और साइज में बड़ी होती है। कार में 12.3 इंच का ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है। कार में चार-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और मसाज देने वाली फ्रंट सीट जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इस कार में लेन कीपिंग असिस्ट और 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में सात एयरबैग और क्रूज कंट्रोल आता है।
ये भी पढ़ें: 11 लाख शुरुआती कीमत में आते हैं SUV के ये 2 ऑप्शन, हाई माइलेज और शानदार फीचर्स
ये भी पढ़ें: Tata Nexon CNG आने से पहले पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर आया बंपर डिस्काउंट, 24 की माइलेज
ये भी पढ़ें: Hyundai Verna लेने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना को टक्कर देने वाली इस कार पर मिल रहा 1.45 लाख का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
15 mins agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
18 hrs agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
20 hrs agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
22 hrs agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
1 day agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoदिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत, पुराने ट्रैफिक चालान हो सकते हैं सेटल, जानें किन्हें मिलेगी राहत
2 days agoकार सेफ्टी को लेकर नियमों में बड़ा अपडेट, 2027 से भारत NCAP में होंगे 5 बड़े बदलाव! जानें क्या होगा नया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines