OLA Roadster expected launch in India: ओला स्कूटर लगातार पिछले कई माह से हाई सेल टू व्हीलर रहा है। अब कंपनी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में बड़ा खेल करने वाली है। दरअसल, कंपनी जल्द ही बैक टू बैक अपनी एक से बढ़कर एक ईवी बाइक लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन

सिंगल चार्ज पर 220 किलोमीटर तक चलेगी

अनुमान है कि कंपनी अक्टूबर 2024 में अपनी धाकड़ ईवी बाइक OLA Roadster को लॉन्च करने वाली है। बताया जा रहा है कि यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 220 किलोमीटर तक चलेगी। बाइक में डैशिंग फ्रंट लाइट के अलावा कम्फर्टेबल सीट मिलेगी।

विज्ञापन
OLA Roadster

OLA Roadster

बाजार में इनसे है मुकाबला 

OLA Roadster बाजार में KTM 125 Duke,Yezdi Roadster, Hop Elect ric OXO और PURE EV Etryst-350 जैसी धाकड़ मोटरसाइकिलों को टक्कर देगी। यह बाइक शुरुआती कीमत 1.50 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।

विज्ञापन

Ola की पांच इलेक्ट्रिक बाइक लाइनअप

फिलहाल यह स्टाइलिश बाइक केवल एक ही वेरिएंट और एक ही कलर ऑप्शन में मिलेगी। अनुमान है कि यह बाइक अक्टूबर 2024 में लॉन्च होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार OLA Roadster का टॉप मॉडल 2 लाख रुपये एक्स शोरूम में आफर किया जाएगा। Ola के अनुसार उसकी पांच इलेक्ट्रिक बाइक लाइनअप हैं। यह सभी फ्यूचरिस्टिक बाइक हैं, जिन्हें न्यू जेनरेशन की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गाया है।

बाइक में 130 KM की टॉप स्पीड

OLA Roadster सड़क पर 130 KM की टॉप स्पीड देगी। इस डैशिंग बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और वाई फाई मिलेगा। बाइक में सेफ्टी के लिए फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिया जाएगा। इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर दिया गया है।

विज्ञापन
OLA Roadster

OLA Roadster

OLA Roadster में सभी LED लाइट

OLA Roadster में LED लाइट के अलावा Auto-dimming मिरर दिया गया है। बाइक में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। इसके इन्वर्टेड फ्रंट फ्रोक सस्पेंशन हैं, जिससे खराब रास्तों पर राइडर को झटके कम महसूस होते हैं। इस बाइक में मिड माउंटेड मोटर मिलेगी, जो इसे हाई पावर जेनरेट करने में मदद करेगी। लॉन्च से चार माह पूर्व इसकी प्री बुकिंग शुरु कर दी जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ