जानें कब आएगी Royal Enfield की 750cc की दमदार बाइक?, Harley-Davidson की हुई बोलती बंद!
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Royal Enfield: रॉयल एनफील्ड की बाइक्स इंडिया में अपनी जबरदस्त धाक रखती है। हाल ही में यहां Harley-Davidson और Triumph की बाइक्स ने इसका कम्पटीशन बढ़ा दिया है। लेकिन अब रॉयल एनफील्ड ने नया धमाका किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब कंपनी 750cc इंजन की बाइक लाने की तैयारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार इसका नाम Royal Enfield R2G Bobber रखा जा सकता है। इस नई बाइक में सभी एडवांस फीचर्स के साथ धाकड़ सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि कंपनी की यह नई बाइक अभी प्राइमरी स्टेज पर है। इसके लिए अलग-अलग देशों से फीडबैक लिया जा रहा है।

फाइल फोटो
नई बाइक के लिए कंपनी ने हाल ही में नया प्लेटफॉर्म R2G कोडनेम तैयार किया है। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई बाइक की कीमत और लॉन्च डेट आदि के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। अनुमान है कि यह नई बाइक साल 2025 तक पेश की जाएगी। यह कंपनी की मिड-साइज मोटरसाइकिल होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Royal Enfield एक ईवी बाइक पेश करने की तैयारी भी कर रही है। इसके लिए कंपनी ने इसी साल इसका प्रोटोटाइप कंपनी लोगों के सामने पेश कर सकता है। जानकारी के मुताबिक रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए तमिलनाडु में नई फैक्ट्री लगा रही है।
नई बाइक में इसमें ट्यूबलेस टायर, एनालॉग स्पीडोमीटर, एलईडी लाइट्स और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। वहीं, बाइक में सेफ्टी के लिए दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक और एबीएस दिया जा सकता है। यह न्यू जेनरेशन की हाई परफॉमेंस बाइक होगी।
बता दें Royal Enfield Classic 350 कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली बाइक में से एक है। इसमें 349cc सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह जानदार इंजन 20.2 bhp और 27 Nm का पीक टॉर्क देता है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।यह बाइक 41 kmpl की हाई माइलेज देती है। सेफ्टी के लिए इस बाइक के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिससे राइडर को इस पर अपना कंट्रोल महसूस होता है। Royal Enfield Classic 350 बाजार में शुरुआती कीमत 1.93 लाख रुपये से 2.25 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.