---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Kia Syros EV: 39 मिनट में चार्ज होगी ये गाड़ी, किया की सबसे कॉम्पेक्ट इलेक्ट्रिक कार से उठा पर्दा, सिर्फ 25,000 में कर सकते हैं बुक

किआ इंडिया की नई Syros EV ने से पर्दा उठा दिया है. इसके 526KM तक की रेंज, सिर्फ 39 मिनट में 80% चार्ज और 30-इंच का बड़ा डिस्प्ले जैसे फीचर्स सबका ध्यान खींच रहें हैं. जानिए इस इलेक्ट्रिक SUV में क्या है खास और कब शुरू होगी डिलीवरी.

---विज्ञापन---

Kia Syros EV: अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. किआ इंडिया ने अपनी नई Syros EV के पेश कर दिया है और इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं. इस SUV के लॉन्ग ड्राइव, एडवांस फीचर्स और बेहतर सेफ्टी की ध्यान में रखकर तैयार किया है. कंपनी इसमें 526 किमी की रेंज का दावा करती है. साथ ही इसमें फास्ट चार्जिंग, लेवल-2 ADAS और बड़ा डिस्प्ले जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

25,000 रुपये में करा सकते हैं बुकिंग

किआ इंडिया ने इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है अगर आप ये EV खरीदना चाहते हैं, तो 25 हजार रुपये देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं. हालांकि अभी इसकी कीमत का ऐलान नहीं हुआ है जो कंपनी ही जल्दी ही कर सकती है.

---विज्ञापन---

7 वेरिएंट में होगी लॉन्च

Syros EV को कंपनी कुल 7 वेरिएंट में लॉन्च करेगी. इसमें HTK, HTK+, HTX, HTK+ ER, HTX ER, HTX+ ER और X-Line ER शामिल हैं.

---विज्ञापन---

दो बैटरी ऑप्शन, 526KM तक की रेंज

नई किआ Syros EV दो बैटरी ऑप्शन के साथ आएगी. पहला 42kWh बैटरी पैक दूसरा 51.4 kWh बैटरी पैक है, जिसकी दावा की गई रेंज 526 किलोमीटर है. लंबी दूरी का सफर करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ा बैटरी पैक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. कंपनी के मुताबिक, 51.4 kWh बैटरी वाले मॉडल को 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सिर्फ 8.1 सेकंड का समय लगता है.

ये भी पढ़ें- नई कार खरीदते ही भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो कंपनी तुरंत खत्म कर सकती है वॉरंटी

---विज्ञापन---

39 मिनट में होगी 80% तक चार्ज

Kia Syros EV में 100 kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 10 प्रतिश से 80 प्रतिशत तक सिर्फ 39 मिनट में चार्ज हो जोती है. इसके अलावा इसमें 10.8 kW AC ऑनबोर्ड चार्जर भी दिया गया है. जिससे इसे कहीं भी आसानी से चार्ज किया जा सकता है.

इस SUV में निकेल मैंगनीज कोबाल्ट (NMC) बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ लिक्विड-कूल्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम भी दिया गया है, जो बैटरी का तापमान नियंत्रित रखता है और उसकी परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद करता है.

---विज्ञापन---

मिलेंगे कई स्मार्ट और प्रीमियम फीचर्स

नई Syros EV में Vehicle-to-Load (V2L) तकनीक दी गई है, जिसकी मदद से कार की बैटरी से दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी चला सकता हैं. इसके अलावा इसमें i-Pedal, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, डिजिटल की, वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम (VESS) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

30-इंच का बड़ा डिस्प्ले

Syros EV के केबिन में 30 इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले दिया गया है. इसके अवाला इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 95 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स, 8 स्पीकर्स साउंड सिस्टम, डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट, वायरलेस फोन चार्जर एम्बिएंट लाइटिंग और 16 लीटर का फ्रंट स्टोरेज भी मिलता है.

---विज्ञापन---

सेफ्टी फीचर्स में भी कोई कमी नहीं

कंपनी ने इस ईवी में लेवल-2 ADAS दिया है, जिसमें 16 एंडवास्ड ड्राइवर असिस्टेंट फीचर्स शामिल हैं. इसमें फॉरवर्ड कोलिजन अवॉइडेंस असिस्ट, स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, लेन फॉलोइंग असिस्ट और ड्राइवर अटेंशन वॉर्निंग जैसे फीचर मौजूद हैं.

इसके अलावा कार में 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और पार्किंग सेंसर जैसे कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- किस स्पीड पर सबसे ज्यादा माइलेज देती है कार? 90% ड्राइवर नहीं जानते सही Speed

First published on: Jul 16, 2026 09:31 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। पत्रकारिता में 6 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola