8 लाख से कम कीमत, 18 की माइलेज, Kia की 5 सीटर लग्जरी कार

Kia Sonet में दमदार 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इस एसयूवी कार में 392 लीटर का स्पेस दिया गया है। यह 5 सीटर कार है।

Kia Sonet

Kia Sonet

विज्ञापन

Kia Sonet: 5 सीटर बिग बूट स्पेस वाली कार हर फैमिली की डिमांड है। अगर यह कार किफायती कीमत में आए और हाई माइलेज देती हो तो ‘सोने पर सुहागा’। ऐसी ही एक कार है जो शुरुआती कीमत 7.79 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इतना ही नहीं इसमें 18.4 kmpl की हाई माइलेज मिलती है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Kia Sonet की।

कार में  छह एयरबैग

इस जबरदस्त कार में 6-स्पीड और 7-स्पीड दो ट्रांसमिशन आते हैं। कार में आगे और पीछे एक या दो नहीं कुल छह एयरबैग है। यह कंपनी की एसयूवी कार है जिसका टॉप मॉडल 10 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। बाजार में यह कार Tata Nexon और Mahindra XUV300 को टक्कर देती है। कार में 16 इंच के टायर साइज मिलते हैं।

Advertisment
Kia Sonet

Kia Sonet

कार में 180 kmph की टॉप स्पीड

कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का फीचर मिलता है। यह कार को फिसलने के दौरान नियंत्रित करने में मदद करता है। जैसे अचानक ब्रेक लगाने, टायर फिसलने की स्थिति में यह टायरों को कंट्रोल करता है। यह सिस्टम सेंसर पर ऑटोमैटिक रूप से काम करता है। कार में 120 PS की पावर मिलती है। इस कार में 180 kmph की टॉप स्पीड मिलती है।

कार में डीजल इंजन का भी विकल्प

Kia Sonet में दमदार 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इस एसयूवी कार में 392 लीटर का स्पेस दिया गया है, जिसमें अधिक सामान लेकर लॉन्ग रूट पर सफर किया जा सकता है। कार में एंटी ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। यह कार 172 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। कंपनी अपनी इस धांसू कार में डीजल इंजन का भी विकल्प मिलता है।

विज्ञापन

कार में 9 कलर ऑप्शन

कंपनी अपनी इस कार में 9 कलर ऑप्शन देती है। इसमें टर्बों इंजन का भी ऑप्शन है, भी ऑफर किया जाता है। कार में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले का फीचर मिलता है। कार में सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इसमें 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट मिलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ