गाना गाकर मेट्रो में महिलाओं के ग्रुप ने किया डांस, जानें क्यों हो रही तारीफ?

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो में अब महिलाओं के एक ग्रुप के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। महिलाओं का वीडियो देखने के बाद आखिर लोग क्यों तारीफ कर रहे हैं? पढ़िए

delhi metro viral video Dance women

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो लड़ाई, झगड़े, डांस और अश्लील हरकतों की वजह से कई बार विवादों में आ चुकी है। अब एक बार फिर दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं तो कुछ सवाल उठा रहे हैं। दरअसल वीडियो में कुछ महिलाएं डांस कर रही हैं।

दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के अंतिम कोच में कुछ महिलाएं एक साथ खड़ी होकर गाना गा रही हैं और डांस कर रही हैं। खास बात ये है कि ये महिलाएं किसी फिल्मी गाने पर नहीं बल्कि पारम्परिक गाना गाते हुए डांस कर रही हैं।

मेट्रो में कई यात्री भी मौजूद हैं, जो उन्हें देख रहे हैं और वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। वीडियो को snaxxy555 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिस पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi singh (@snaxxy555)


एक ने लिखा कि अश्लील डांस और अश्लील गाने से तो ऐसे वीडियो ठीक हैं। कम से कम किसी को शर्म तो नहीं आएगी इसे देखने में। एक ने लिखा कि इस तरह के डांस करने वाली ये हमारी आखिरी पीढ़ी है, इसके बाद ऐसा डांस करने वाले नहीं मिलेंगे। एक ने लिखा कि वह खुश हैं और कोई अश्लील डांस नहीं कर रहे हैं, उन्हें खुश रहने दो।

एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि अश्लीलता के इस जमाने में परंपरा को बचाए रखना बड़ी बात है। एक अन्य ने लिखा कि मेट्रो में मारपीट, लड़ाई-झगड़े से अच्छा तो ये डांस है। एक ने लिखा कि सबकुछ हो सकता है लेकिन अगर कोई नमाज पढ़ ले तो उसे जेल में जरूर डाल दिया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ