Kia KV9 and Carnival Limousine: नवरात्रि के मौके पर कार निर्माता कंपनी Kia India ने लग्जरी सेगमेंट में अपनी दो शानदार कारों को लॉन्च कर दिया है। नई Kia Carnival की एक्स-शोरूम कीमत 63.90 लाख रुपये है डीलरशिप पर एक लाख की टोकन राशि देकर इसे बुक किया जा सकता है।
इसी के साथ ही Kia ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार KV9 को भी लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 1.29 करोड़ रुपये से शुरू होती है। इन दोनों गाड़ियों को भारत में CBU के तौर पर बेचा जाएगा।
Kia KV9 के फीचर्स
Kia EV9 में 99.8 kWh का बैटरी पैक दिया है, इसमें लगी मोटर से 384 PS की पावर और 700 Nm का टॉर्क देती है। 0-100 किलोमीटर स्पीड पकड़ने के लिए इसे सिर्फ 5.3 सेकेंड का समय लगता है। सिंगल चार्ज में यह गाड़ी 561 किलोमीटर तक चलती है।
Kia EV9 की लंबाई 5015 mm है जबकि इसकी चौड़ाई 1980mm, ऊंचाई 1780mm और व्हीलबेस 3100 mm है। गाड़ी का ग्राउंड क्लियरेंस 198 mm है। इसके इंटीरियर में केवल Brown & Black कलर का ऑप्शन मिलता है। Kia KV9 को Snow White Pearl, Pantera Metal, Pebble Grey, Ocean Blue और Aurora Black Pearl जैसे कलर्स में पेश किया गया है।
Kia Carnival Limousine के फीचर्स
नई जेनरेशन कार्निवल एक लग्जरी एमपीवी है। पुरानी जेनरेशन के मुकाबले इसके डिजाइन में काफी बदलाव किया गया है। यह पहले से ज्यादा बेहतर नजर आती है। इसमें टाइगर नोज ग्रिल को दिया है। इंजन की बात करें तो नई जेनरेशन कार्निवल में 215cc का डीजल इंजन दिया है।
यह इंजन 193PS की पावर देता है। इसमें 2WD के साथ इसमें 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। खास बात ये है कि इसमें 72 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। ड्राइविंग के लिए इसमें ईको, नॉर्मल, स्पोर्ट और स्मार्ट मोड्स को दिया गया है। नई जेनरेशन Kia Carnival की लंबाई 5155mm है। इस गाड़ी को सिर्फ एक ही वेरिएंट Limousine में लाया गया है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 63.90 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें: Mahindra Thar Roxx: आज बुक करोगे तो 90 दिनों में मिलेगी डिलीवरी
संबंधित खबरें
दिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
47 mins agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
20 hrs agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
1 day agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
1 day agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
1 day agoइलेक्ट्रिक कार की रेंज और बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं?
2 days agoHero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
3 days agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
3 days agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines