1 जनवरी से Kia Seltos से लेकर Carens की कीमतों में होगा बदलाव! इसी महीने खरीदने में है फायदा

kia price hike: नये साल में नई कार खरीदना कफी महंगा होने वाला है। ऐसे में इसी महीने कार खरीने में आपका फायदा है। डिस्काउंट के साथ नए ऑफर्स का भी फायदा आप उठ सकते हैं। Kia इंडिया ने भी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने के ऐलान कर दिया है।

Kia price hike in india

kia price hike: देश में हर साल कार कंपनियां 2-3 बार कीमतों में  बढ़ोतरी करती हैं, जिसकी वजह से ग्राहकों को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। नया साल शुरू होने वाला है, कुछ ही दिन शेष बचें हैं। लेकिन अभी से कार कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमत में इजाफा करने का ऐलान कर दिया है। मारुति सुजकी, हुंडई, महिंद्रा और अन्य कार कंपनियों ने पहले ही कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। और अब Kia की कारें ख़रीदा नए साल में आपकी जेब ढीली करवाएगा। किआ ने भी कीमत बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है जो 1 जनवरी 2025 से प्रभावी होंगी।

इतनी महंगी होंगी कारें  

अगले साल जनवरी से Kia इंडिया की कारें खरीदने में आपको ज्यादा कीमत देनी होगी। कारों की कीमत में 2% तक की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। कीमत में इजाफा करने के पीछे बढ़ती इनपुट लागत, कमोडिटी कीमतों में वृद्धि और प्रतिकूल विनिमय दरों को कारण बताया गया है। लेकिन कंपनी ने कहा है कि वे लागत में वृद्धि के एक महत्वपूर्ण हिस्से को अवशोषित कर रहे हैं, खरीदारों पर वित्तीय प्रभाव को कम कर रहे हैं। इस समय कंपनी के पास सॉनेट, सेल्टोस, कैरेंस, ईवी6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एसयूवी, कार्निवलऔर ईवी9 इलेक्ट्रिक फ्लैगशिप एसयूवी हैं। इन सभी मॉडलों की कीमत में वेरिएंट के आधार पर दाम कम  ज्यादा हो सकते हैं।

इसी महीने 19 तारीख को नई कॉम्पैक्ट SUV Kia Syros लॉन्च होने जा रही है। नई साइरोस को तीन इंजन ऑप्शन के साथ लाया जाएगा जिसमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन देखने के लिए मिल सकते है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, रिवर्सिंग कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसी फीचर्स सकते है।

Maruti से लेकर Mahindra की कारें होंगी महंगी

1 जनवरी से महिंद्रा की गाड़ियां 3% तक महंगी हो जाएंगी। कंपनी ने दाम बढ़ाने के पीछे बढ़ते इनपुट कॉस्ट और बढ़े हुए लॉजिस्टिक्स खर्च को वजह बताया है।  इस समय कंपनी के पास XUV 3XO, Bolero, Thar, Thar Roxx, Scorpio Classic, XUV 700, Marazoo और XUV 400 जैसी गाडियां मौजूद हैं।

इसके अलावा नए साल में मारुति की नई कार खरीदना 4% तक महंगा हो जाएगा। मॉडल के हिसाब से कीमतें कम और ज्यादा हो सकती हैं। लेकिन अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि किन कारों पर कितना इजाफा होगा करने का ऐलान कर दिया है। नई कीमतें 1 जनवरी 2025 से लागू हो जाएंगी।कंपनी ने दाम बढ़ाने के पीछे बढ़ते इनपुट कॉस्ट और बढ़े हुए लॉजिस्टिक्स खर्च को वजह बताया है।

Hyundai ने भी अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। एक जनवरी 2025 से कंपनी की कारें 25,000 रुपये तक महंगी हो जाएंगी। इनपुट कॉस्ट, एक्सचेंज रेट का असर और लॉजिस्टिक्स कॉस्ट में बढ़ोतरी के कारण ही कंपनी ने कारों को महंगा करने के निर्णय लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ