Kia EV6: फिर शुरू होगी बुकिंग, कंपनी ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान 

kia ev 6, kia cars, ev cars, cars under 60 lakhs

kia ev 6

विज्ञापन

Kia Cars: Kia EV6 की बुकिंग फिर शुरू होगी। हाल ही में Kia इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक 15 अप्रैल से कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप पर इसकी बुकिंग की जा सकती है। यह कार शुरूआती कीमत 60.95 से 65.95 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है।

कार एक बार फुल चार्ज होने में 708 km तक चलती है

Kia EV6 में GT Line RWD और GT Line AWD दो वेरिएंट आते हैं। 5 सीटर इस कार में 77.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। यह बैटरी 229 PS की पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। कार एक बार फुल चार्ज होने में 708 km तक चलती है।

Advertisment

 

विज्ञापन

18 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है

यह कार 350 kW DC फास्ट चार्जर से 18 मिनट में 10 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है। कार में 12.3-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट दिया गया है। इसमें 14-स्पीकर मेरिडियन साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड फ्रंट सीट्स मिलती है। यह कार साल 2022 में लॉन्च की गई थी। बीते कुछ दिनों से इसकी बुकिंग बंद चल रही थी।

विज्ञापन

बाजार में इन कारों से होगा मुकाबला 

कार में सेफ्टी के लिए 8 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ECS), ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, अनुकूली क्रूज नियंत्रण, लेन-कीप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसी फीचर्स हैं। यह कार बाजार में Hyundai Ioniq 5, Skoda Enyaq iV, BMW i4 और Volvo XC40 Recharge को टक्कर देगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ