MG की नई इलेक्ट्रिक कार Hector Tomahawk EV लॉन्च, मिलेगी 517km की रेंज, कीमत सिर्फ 13.99 लाख से शुरू

JSW MG Motor India ने Hector Tomahawk EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. इस इलेक्ट्रिक SUV में 517km की MIDC रेंज, 204hp की पावर और 90kW DC फास्ट चार्जिंग मिलती है. जानते हैं इसकी कीमत की डिटेल्स.

MG Hector Tomahawk EV

MG की नई इलेक्ट्रिक कार Hector Tomahawk EV लॉन्च. (image credit-MGMotorIn/X)

JSW MG Motor India ने भारतीय बाजार में Hector Tomahawk EV को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है. यह कीमत Battery-as-a-Service यानी BaaS के साथ है, जिसमें बैटरी के लिए 4.9 रुपये प्रति लीटर किमी का किराया देना होगा. वहीं BaaS के बिना SUV की कीमत 19.49 लाख रुपये से शुरू होकर 23.49 लाख रुपये तक जाती है.कंपनी ने इस SUV का 5-सीटर वर्जन भी पेश किया है. इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी सितंबर 2026 से शुरू होगी. खास बात यह है कि कंपनी ने Hector Tomahawk का PHEV वर्जन भी पेश किया है.

विज्ञापन

5-सीटर और 7-सीटर का ऑप्शन

कंपनी ने Hector Tomahawk EV को 5 सीटर और 7 सीटर दोनों ऑप्शन में पेश किया है. 5-सीटर मॉडल में 610 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. वहीं, 7-सीटर वर्जन में सभी सीटें इस्तेमाल करने पर 192 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. तीसरी रो को फोल्ड करने के बाद यह जगह बढ़कर 528 लीटर हो जाती है.

विज्ञापन

SUV का साइज काफी बड़ा

Hector Tomahawk EV की लंबाई 4,745 mm, चौड़ाई 1,850 mm और ऊंचाई 1,770 mm है. इसका व्हीलबेस 2,810 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 230 mm है. कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे लंबी और सबसे ऊंची SUV है.

कैसा है डिजाइन?

SUV के फ्रंट में LED प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ LED DRLs दिए गए हैं. दोनों हेडलैंप के बीच रोशन MG लोगो मिलता है. नीचे का फ्रेंज हिस्सा ब्लैक और बंद डिजाइन में है. इसके अलावा 18-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. SUV में रूफ रेल्स, व्हील आर्च और निचले दरवाजों के आसपास ब्लैक क्लैडिंग भी मिलती है. इसमें ऑटोमैटिक पावर्ड टेलगेट भी दिया गया है. पीछे की तरफ wraparound LED टेललैंप दिए गए हैं. इसके साथ स्कल्प्टेड बंपर SUV के डिजाइन को पूरा करता है. कुल मिलाकर Hector Tomahawk EV का बाहरी डिजाइन मौजूदा Hector से अलग और ज्यादा आधुनिक नजर आता है.

विज्ञापन

केबिन में मिलती है बड़ी स्क्रीन

इंटीरियर में Hector Tomahawk EV में 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके साथ 8.8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है. SUV में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, वायरलेस फोन चार्जर और जेस्चर कंट्रोल भी दिए गए हैं. जेस्चर कंट्रोल की मदद से एयर कंडीशनिंग और ऑडियो सिस्टम जैसे फंक्शन इस्तेमाल किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

30 से ज्यादा Hinglish वॉयस कमांड

SUV में MG का i-SMART कनेक्टेड सिस्टम भी दिया गया है. यह 30 से ज्यादा Hinglish वॉयस कमांड को सपोर्ट करता है. इसके अलावा कार में पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, 256-कलर एंबिएंट लाइटिंग और 10-स्पीकर Infinity ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं.

अलग-अलग जरूरत के लिए कई केबिन मोड

Hector Tomahawk EV में केबिन के लिए कई मोड दिए गए हैं. इनमें Nap, Camp, Energise, Pro Pet, Valet और Quiet मोड शामिल हैं. इन मोड्स का इस्तेमाल अलग-अलग जरूरत के हिसाब से केबिन का माहौल बदलने के लिए किया जा सकता है. SUV में रियर विंडो सनशेड, पावर्ड टेलगेट और मेमोरी के साथ ड्राइवर सीट का ऑटो-रिट्रैक्ट फंक्शन भी मिलता है.

विज्ञापन

कितनी मिलेगी रेंज?

MG Hector Tomahawk EV में 69.2kWh का बैटरी पैक दिया गया है. इसके साथ पर्मानेंट मेगनेट synchronous motor मिलती है, जो 150kW यानी 204hp की पावर और 310Nm का टॉर्क जनरेट करती है. कंपनी के मुताबिक SUV की MIDC रेंज 517 km है. यह 0 से 100 kmph की रफ्तार 8.2 सेकंड में पकड़ सकती है.

चार्जिंग के लिए SUV में CCS2 पोर्ट दिया गया है। यह 90kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि 90kW DC चार्जर से बैटरी को 30 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 35 मिनट लगते हैं. वहीं, 7.4kW AC चार्जर से 10 से 100 प्रतिशत तक फुल चार्ज होने में करीब 12.5 घंटे लगते हैं.

विज्ञापन

सितंबर से शुरू होगी डिलीवरी

MG Hector Tomahawk EV की बुकिंग शुरू हो चुकी है. कंपनी इसकी डिलीवरी सितंबर 2026 से शुरू करेगी. इसके अलावा कंपनी ने SUV के PHEV वर्जन को भी पेश किया है, जिससे Hector लाइनअप में इलेक्ट्रिफाइड पावरट्रेन का एक और विकल्प जुड़ गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ