BMW X1 को टक्कर देने आई नई Audi Q3, लुक से फीचर्स तक सबकुछ नया, इतनी हो सकती है कीमत

Audi ने भारत में नई जनरेशन Q3 SUV पेश कर दी है. नए डिजाइन और पूरी तरह बदले केबिन के साथ इसमें Matrix LED हेडलाइट्स, OLED टेललैंप और 204 PS का टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा. इसकी कीमत का ऐलान फेस्टिव सीजन के आसपास हो सकता है.

New Audi Q3

Audi Q3 का नया अवतार मचा देगा तहलका. (Image credit-Autocar India)

Audi ने भारत में अपनी नई तीसरी जनरेशन Q3 SUV को पेश कर दिया है. कंपनी की एंट्री-लेवल लग्जरी SUV को इस बार काफी बड़े बदलावों के साथ लाया गया है. नई Q3 का डिजाइन पहले से ज्यादा शार्प है, वहीं इसका केबिन भी पूरी तरह नया है. इसमें कई नए फीचर्स और एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी दी गई हैं. कंपनी भारत में इसकी कीमत का ऐलान फेस्टिव सीजन के आसपास कर सकती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 60 लाख रुपये होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Audi Q3 में क्या बदला

नई Audi Q3 को पुराने मॉडल के मुकाबले आकार में बड़ा बनाया गया है. इसकी लंबाई 4,531 mm, चौड़ाई 1,859 mm और ऊंचाई 1,623 mm है. इसके डिजाइन में भी काफी बदलाव किए गए हैं. SUV में पहले से बड़ी Singleframe ग्रिल दी गई है, जिससे इसका फ्रंट ज्यादा दमदार नजर आता है. इसके अलावा स्प्लिट LED हेडलैंप और ज्यादा उभरी हुई बॉडी लाइन्स भी मिलती हैं.

विज्ञापन

नई लाइटिंग से बदला लुक

Audi ने नई Q3 की लाइलिंग पर खास ध्यान दिया है. इसमें Matrix LED हेडलाइट्स मिलती हैं, जिनमें माइक्रो LED तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. पीछे की तरफ डिजिटल OLED टेललैंप दिए गए हैं. दोनों टेललैंप को एक फुल विड्थ LED बार जोड़ता है. खास बात यह है कि पीछे Audi का लोगो भी लाइट जलाई जा सकती है.

केबिन में भी बड़ा बदलाव

नई Q3 इंटीरियर भी पुराने मॉडल से काफी अलग है. इसमें साफ सुथरे डिजाइन वाला नया डैशबोर्ड, दो डिजिटल स्क्रीन और नया फ्लैट बॉटम स्यीरिंग व्हील दिया गया है. सेंटर कंसोल और दूसरे कंट्रोल्स के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है. आगे की खिड़कियों के लिए ऑप्शनल Acoustic Glass का विकल्प मिल सकता है, जिससे बाहर का शोर कम होकर केबिन ज्यादा शांत रहेगा.

विज्ञापन

मिलता है बड़ा बूट स्पेस

नई Audi Q3 में 488 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. अगर पीछे की सीटों को फोल्ड कर दिया जाए तो सामान रखे की जगह बढ़कर 1386 लीटर तक हो जाती है. पीछे की सीटों को जरूरत के हिसाब से आगे-पीछे स्लाइड करने के साथ रिक्लाइन भी किया जा सकता है.

204 PS का पेट्रोल इंजन

ग्लोबल मार्केट में नई Audi Q3 को पेट्रोल डीजल और प्लग इन हाइब्रिड इंजन के साथ बेचा जाता है. हालांकि भारत में कंपनी इसे सिर्फ 2.0 लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ला सकती है. इंजन 204 PS की पावर और 320 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इंजन को 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और Audi के quattro ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ जोड़े जाने की उम्मीद है. भारत में फिलहाल डीजल और हाइब्रिड वेरिएंट आने की संभावना नहीं है.

विज्ञापन

सेफ्टी में भी कई एडवांस फीचर्स

नई Audi Q3 में सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस के लिए कई फीचर्स दिए जाएंगे. इनमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन और फ्रंट इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं. इसके अलावा क्रॉस-ट्रैफिक असिस्ट और पार्किंग सेंसर भी मिलेंगे.

ड्राइवर की निगरानी भी करेगी SUV

कार में ड्राइवर मॉनिटरिंग कैमरा भी दिया गया है. यह ड्राइवर में थकान या ध्यान भटकने के संकेतों को पहचानने में मदद कर सकता है. टॉप वेरिएंट में रिवर्स असिस्ट और ओटोमेटेड पार्किंग जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

कब सामने आएगी कीमत?

भारत में नई Audi Q3 की कीमत का ऐलान फेस्टिव सीजन के आसपास किया जा सकता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 60 लाख रुपये होने की उम्मीद है. लॉन्च के बाद यह SUV BMW X1 और Mercedes-Benz GLA को टक्कर देगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ