Kawasaki की नई बाइक, 29 की माइलेज, 17 लीटर का फ्यूल टैंक, जानें शानदार फीचर्स

Kawasaki की इस नई बाइक में लॉन्ग रूट के लिए 17 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलेगा। ये बाइक वायर स्पोक व्हील के साथ ऑफर की जाएगी, बाइक में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

Kawasaki Versys-X 300

Kawasaki Versys-X 300

विज्ञापन

Kawasaki Versys-X 300 launch soon details in hindi: कावासाकी की बाइक फंकी लुक और ट्रंडी कलर ऑप्शन में अवेलेबल हैं। इसी कड़ी में कंपनी अपनी एक नई बाइक लेकर आने वाली है। ये मिड सेगमेंट बाइक होगी, जो 296 cc इंजन पावर के साथ आएगी। दरअसल, कंपनी अपनी नई बाइक Versys-X 300 पर काम कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बाइक सितंबर 2024 तक लॉन्च हो सकती है। फिलहाल कंपनी ने इसकी कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

 

Advertisment
Versys-X 300
Key Highlights
Engine Capacity 296 cc
Transmission 6 Speed Manual
Kerb Weight 175 kg
Fuel Tank Capacity 17 litres
Seat Height 815 mm
Max Power 38.7 bhp

 

Kawasaki Versys-X 300 में हाई स्पीड के लिए 6 स्पीड गियरबॉक्स

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये न्यू जनरेशन बाइक होगी, जो दो वेरिएंट में पेश की जा सकती है। अनुमान है कि इसका बेस वेरिएंट 4.80 लाख रुपये एक्स शोरूम और टॉप मॉडल 5.20 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। कावासाकी की इस बाइक में हाई स्पीड के लिए 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। ये बाइक 175 kg के वजन के साथ आएगी।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

Kawasaki Versys-X 300 में एडवांस सेफ्टी फीचर्स 

Kawasaki Versys-X 300 में 17 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें हाई पिकअप के लिए 38.7 bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट होगा। बाइक में डिस्क ब्रेक और एडिशन सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेक्रिंग सिस्टम (ABS) मिलेगा। इसमें वायर स्पोक व्हील दिए गए हैं, जो इसे स्टाइलिश लुक देते है। बाजार में इस बाइक का मुकाबला TVS Apache RR310, Honda NX500, Moto Morini X-Cape और Honda CRF300 Rally से होगा। फिलहाल ये बाइक ग्लोबल मार्केट में मिलती है। इंडिया में लंबे सफर से लोग इसका इंतजार कर रहे हैं।

 

विज्ञापन

Apache RR 310 से होगी टक्कर

कावासाकी की ये बाइक बाजार में पहले से मौजूद Apache RR 310 से टक्कर लेगी। इस धाकड़ बाइक में 312.2 cc का हाई पावर इंजन मिलेगा, जो सड़क पर 34.7 kmpl की माइलेज देगा। ये हाई स्पीड बाइक है, जिसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। बाइक का वजन 174 kg का है, जिससे इसे तेज स्पीड में कंट्रोल करना आसान है। बाइक में 11 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, ये बाइक 810 mm की सीट हाइट के साथ आती है। Apache RR 310 का बेस वेरिएंट 3.10 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है।

 

विज्ञापन

TVS Apache RR 310 में आते हैं ये फीचर्स

  • बाइक अट्रैक्टिव 2 कलर ऑप्शन में अवेलेबल है।
  • टीवीएस की इस बाइक में फ्रंट और रियर दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक दी गई है।
  • बाइक में डिजिटल मीटर और लिक्विड कूल्ड इंजन मिलता है।
  • इस बाइक में अलॉय व्हील और सिंपल हैंडलबार मिलता है।

ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ