हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

Jeep Wrangler FaceLift: 4th Generation मॉडल पेश, छोटा ग्रिल और आकर्षक लुक, जानें नए फीचर्स

विज्ञापन
jeep wrangler facelift

Jeep Wrangler FaceLift: ऑफ रोडिंग की बादशाह Jeep Wrangler का 4th Generation मॉडल से पर्दा उठा है। हाल ही में न्यूयॉर्क ऑटो शो में इसे लोगों के सामने पेश किया गया। कंपनी ने एसयूवी के फ्रंट को पूरी तरह बदल दिया है।

नए डिजाइन के व्हील, मल्टीपल रूफ ऑप्शन

अब Jeep Wrangler में पहले से छोटा ग्रिल दिया गया है। यह ब्लैक स्लॉट के साथ आता है। अब पहले से पतले स्लॉट दिए गए हैं। इसमें नए डिजाइन के व्हील, मल्टीपल रूफ ऑप्शन, फ्रंट पैसेंजर के लिए बॉडी कलर हार्ड टॉप, ब्लैक हार्ड टॉप, दिया गया है।

और पढ़िए – Kia EV6: फिर शुरू होगी बुकिंग, कंपनी ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान 

विज्ञापन

पांच सीटर यह 4WD SUV 12.1 kmpl की माइलेज देती

Jeep Wrangler में 1998 cc का इंजन मिलता है। यह 268.0 Bhp की पावर देता है। पांच सीटर यह 4WD कार करीब 12.1 kmpl की माइलेज देती है। Wrangler शुरूआती कीमत 59.05 लाख एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। इसमें दो ट्रिम Unlimited और Rubicon मिलते हैं। इसमें 8.4-इंच का टचस्क्रीन Android Auto और Apple CarPlay के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

और पढ़िए – अब चार्जिंग स्टेशन की टेंशन खत्म, इस कार की रूफ पर लगा है Solar panel, देती है 707 Km की रेंज

विज्ञापन

फ्रंट और साइड एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल

इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसी फीचर्स हैं। इसमें फ्रंट और साइड एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), एक रियर-व्यू कैमरा और हिल डिसेंट कंट्रोल का फीचर भी है। बाजार में यह एसयूवी Mahindra Thar और Land Rover Defender से मुकाबला करती है।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola