2026 में फिर महंगी हुई टोयोटा फॉर्च्यूनर, तीसरी बार बढ़ी कीमत, जानें सभी वेरिएंट का प्राइज

Toyota Fortuner एक बार फिर महंगी हो गई है. कंपनी ने मई 2026 में इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों में की बढ़ोतरी कर दी है. GR-S 4WD वेरिएंट सबसे ज्यादा महंगा हुआ है. नई कीमतें तुरंत लागू कर दी गई हैं. जानते हैं इनकी डिटेल्स

Fortuner
1 / 7

 

Toyota Fortuner की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है. कंपनी ने 6 मई 2026 से इसकी कीमतें ₹60,000 से लेकर ₹87,000 तक बढ़ा दी हैं. यह इस साल तीसरी बार है जब Fortuner के दाम बढ़ाए गए हैं. नई कीमतें पूरे लाइनअप पर लागू हो गई हैं.

विज्ञापन

किस वेरिएंट पर कितना बढ़ा दाम?

किस वेरिएंट पर कितना बढ़ा दाम?2 / 7

एंट्री-लेवल 2.7-लीटर टर्बो पेट्रोल 4×2 और कुछ डीजल मैनुअल वेरिएंट्स अब ₹60,000 महंगे हो गए हैं. वहीं डीजल 4×2 ऑटोमैटिक और प्लैटिनम व्हाइट पर्ल वेरिएंट्स की कीमत में ₹65,000 की बढ़ोतरी हुई है. मिड-हाइब्रिड Fortuner Neo की कीमत ₹75,000 बढ़ी है. वहीं टॉप मॉडल GR-S 4WD वेरिएंट पर सबसे ज्यादा ₹87,000 का इजाफा हुआ है. इसके अलावा 4×4 मैनुअल डीजल वेरिएंट लगभग ₹67,000 महंगा हो गया है.

विज्ञापन

 दमदार डिजाइन और रोड प्रेजेंस

 दमदार डिजाइन और रोड प्रेजेंस3 / 7

Fortuner का डिजाइन हमेशा की तरह मस्कुलर और कमांडिंग रखा गया है. SUV की लंबाई 4,795 mm, चौड़ाई 1,855 mm और ऊंचाई 1,835 mm है. इसमें 2,745 mm का व्हीलबेस और 225 mm ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. LED हेडलाइट्स, क्रोम एलिमेंट्स और बड़े अलॉय व्हील्स इसे प्रीमियम लुक देते हैं. GR-S और Legender वेरिएंट्स में स्पोर्टी डिजाइन एलिमेंट्स भी मिलते हैं.

7-सीटर केबिन में मिलेगा प्रीमियम फील

7-सीटर केबिन में मिलेगा प्रीमियम फील4 / 7

SUV में 7-सीटर लेआउट दिया गया है, जो लंबी यात्राओं के लिए काफी आरामदायक माना जाता है. केबिन में ब्लैक और चामोइस थीम, फॉक्स वुड ट्रिम और लेदर सीट्स दी गई हैं. फ्रंट में वेंटिलेटेड सीट्स और डुअल-जोन ऑटो AC जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं. सभी सीटें इस्तेमाल होने पर इसमें 296 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.

विज्ञापन

फीचर्स में नहीं छोड़ी कोई कमी

फीचर्स में नहीं छोड़ी कोई कमी5 / 7

Fortuner में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, 11-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम, क्रूज कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं. हायर वेरिएंट्स में एम्बियंट लाइटिंग और अतिरिक्त कम्फर्ट फीचर्स भी मिलते हैं.

सेफ्टी फीचर्स भी हैं दमदार

सेफ्टी फीचर्स भी हैं दमदार6 / 7

सेफ्टी के लिए SUV में 7 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल असिस्ट और पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं. 4×4 वेरिएंट्स में डाउनहिल असिस्ट फीचर भी मिलता है, जो ऑफ-रोडिंग के दौरान काफी मददगार साबित होता है.

विज्ञापन

इंजन और माइलेज डिटेल

इंजन और माइलेज डिटेल7 / 7

Fortuner में 2.7-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.8-लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिलता है. डीजल इंजन में 48V माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी दी गई है. SUV में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. माइलेज की बात करें तो पेट्रोल ऑटोमैटिक करीब 10.3 kmpl और डीजल मैनुअल लगभग 14.4 kmpl तक का माइलेज देता है. वहीं माइल्ड-हाइब्रिड डीजल वेरिएंट 14.6 kmpl तक का दावा करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन