Hyundai 5 seater car: सेडान गाड़ियों में लग्जरी फीचर्स मिलते हैं, ये फैमिली कार हाई कम्फर्ट और लॉन्ग रूट ड्राइव को लेकर डिजाइन की जाती हैं। बाजार में ऐसी ही एक कार है Hyundai की Verna. यह 5 सीटर कार है, जिसमें ज्यादा सामान रखने के लिए 528 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।
Hyundai Verna
वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स और क्रूज कंट्रोल
हुंडई की इस कार का टॉप मॉडल 21.48 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। इसमें वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स और क्रूज कंट्रोल जैसे लग्जरी फीचर्स मिलते हैं। कार में 1482 cc से लेकर 1497 cc का इंजन पावर मिलता है। कार में 113 bhp की पावर और 144Nm का टॉर्क जनरेट होता है।
Hyundai Verna
दो ट्रांसमिशन और क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम
इसमें 6 स्पीड और 7 स्पीड दो गियरबॉक्स आते हैं, यह कार ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन में अवेलेबल है। कार की लंबाई 4535 mm की है और इसमें टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। कार में चार ट्रिम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सिस्टम मिलते हैं।
Verna को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग
Hyundai Verna को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इसमें 6 एयरबैग और 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में 2670 mm का व्हीलबेस आता है, जिससे खराब सड़क पर इसे चलाने में परेशानी नहीं होती है। यह कार 8 स्पीकर साउंड सिस्टम के साथ ऑफर की जा रही है।
Hyundai Verna में आते हैं ये फीचर्स
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
- एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम
- लॉन्ग रूट के लिए 4 सिलेंडर इंजन
- कार में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड सिस्टम
- कार की लंबाई, 1765 mm की है।
ये भी पढ़ें: हाइब्रिड गाड़ियां करती हैं रनिंग कॉस्ट कम, कैसे करती हैं काम और CNG से कैसे अलग?
ये भी पढ़ें: क्यों करें Renault Duster का इंतजार? जब कम कीमत पर अभी मिल रही यह स्मार्ट कार
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
12 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
13 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
17 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
18 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
18 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines