Hyundai की इस लग्जरी कार में 20 की माइलेज, कीमत 11 लाख से शुरू

Hyundai Verna को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इसमें 6 एयरबैग और 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में 2670 mm का व्हीलबेस आता है।

Hyundai Verna

Hyundai Verna

Hyundai 5 seater car: सेडान गाड़ियों में लग्जरी फीचर्स मिलते हैं, ये फैमिली कार हाई कम्फर्ट और लॉन्ग रूट ड्राइव को लेकर डिजाइन की जाती हैं। बाजार में ऐसी ही एक कार है Hyundai की Verna. यह 5 सीटर कार है, जिसमें ज्यादा सामान रखने के लिए 528 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

Hyundai Verna

Hyundai Verna

वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स और क्रूज कंट्रोल

हुंडई की इस कार का टॉप मॉडल 21.48 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है। इसमें वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स और क्रूज कंट्रोल जैसे लग्जरी फीचर्स मिलते हैं। कार में 1482 cc से लेकर 1497 cc का इंजन पावर मिलता है। कार में 113 bhp की पावर और 144Nm का टॉर्क जनरेट होता है।

Hyundai Verna

Hyundai Verna

दो ट्रांसमिशन और क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम

इसमें 6 स्पीड और 7 स्पीड दो गियरबॉक्स आते हैं, यह कार ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों ट्रांसमिशन में अवेलेबल है। कार की लंबाई 4535 mm की है और इसमें टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। कार में चार ट्रिम और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे सिस्टम मिलते हैं।

Verna को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग

Hyundai Verna को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। इसमें 6 एयरबैग और 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में 2670 mm का व्हीलबेस आता है, जिससे खराब सड़क पर इसे चलाने में परेशानी नहीं होती है। यह कार 8 स्पीकर साउंड सिस्टम के साथ ऑफर की जा रही है।

Hyundai Verna में आते हैं ये फीचर्स

  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
  • एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम
  • लॉन्ग रूट के लिए 4 सिलेंडर इंजन
  • कार में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड सिस्टम
  • कार की लंबाई, 1765 mm की है।

ये भी पढ़ें: हाइब्रिड गाड़ियां करती हैं रनिंग कॉस्ट कम, कैसे करती हैं काम और CNG से कैसे अलग?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ