नई Hyundai santa fe खरीदेंगे या Toyota innova पर आया हुआ है आपका दिल, जानें इन दोनों SUV की डिटेल्स

Hyundai santa fe 2024 details in hindi: यह suv सेगमेंट की कार है, जिसमें 8 स्पीड डुअल क्लच ट्रांसमिशन मिलता है।

hyundai santa fe launch soon in india

Hyundai santa fe सितंबर 2024 तक इंडिया में पेश की जा सकती है।

Hyundai santa fe 2024 details in hindi: अगर आप बिग साइज suv car खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं तो जरूर आपने Toyota innova, toyota fortuner, mahindra scorpio n समेत मारुति सुजुकी, किआ मोटर्स आदि में ऑप्शन सर्च किए होंगे। लेकिन साल 2024 में हुंडई की इंडिया में एक हाई क्लास एसयूवी कार आने की तैयारी कर रही है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Hyundai santa fe की। साल 2023 के अंत में कंपनी ने इसका नया अपडेट वर्जन शोकेस किया था। ग्लोबल मार्केट में यह कार पहले से मौजूद है।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Hyundai santa fe

विज्ञापन

कार में पैनोरमिक सनरूफ और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

Hyundai Santa Fe में स्टाइलिश अलॉय व्हील मिलेंगे, यह कार मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल और H शेप DRLs और टेललाइट के साथ आएगी। कार में पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डुअल वायरलेस चार्जर दिया गया है। कार में हाई कम्फर्ट सस्पेंशन और स्टाइलिश सीट मिलेगी। यह कार एयरबैग, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ ऑफर की जाएगी।

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Hyundai santa fe

विज्ञापन

 

12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार सितंबर 2024 तक इंडिया में पेश की जा सकती है। कार का शुरुआती मॉडल 45 लाख रुपये में ऑफर होगा। वहीं, इसका टॉप मॉडल 55 लाख रुपये एक्स शोरूम तक ऑफर किया जा सकता है। कार में एडवांस लेवल के फीचर्स जैसे 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और पावर विंडो मिलेंगे। बीते दिनों पेश की गई 2024 Hyundai Santa Fe को बेहद बोल्ड और बॉक्सी लुक दिया गया है।

विज्ञापन

नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Toyota Innova Crysta

Toyota Innova को सेफ्टी में 5 Star रेटिंग और चार वेरिएंट आते हैं

Toyota Innova Crysta

इस कार में सात और आठ दोनों सीट ऑप्शन मिलेंगे। कार का बेस मॉडल 18.05 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। कार में 2393 cc का डीजल इंजन दिया गया है। जबरदस्त बात यह है कि इस कार को ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में Safety के लिए 5 Star रेटिंग दी गई है। कार में चार वेरिएंट G, GX, VX और ZX आते हैं। यह कार eight-way पावर्ड ड्राइवर सीट के साथ आती है। इसमें फॉग लाइट, रियर सीट पर एसी वेंट और Super White, Attitude Black Mica, Avant-Garde Bronze Metallic और Silver Metallic समेत अन्य स्मार्ट कलर ऑफर किए जाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ