Tata Punch लेने से पहले सोच लें? आने वाली है Hyundai की ये नई स्मार्ट कार

Hyundai की इस नई कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एलईडी लाइट दी गई है। इस कार में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा मिलेगा, यह दो बैटरी सेटअप के साथ मिलेगी।

Hyundai Inster

Hyundai Inster

विज्ञापन

Hyundai Inster EV comparision Tata Punch EV in hindi: इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मार्केट धीरे-धीरे बढ़ रही है, यही वजह है कि अब हर कार निर्माता कंपनी इस सेगमेंट में अपनी गाड़ियां पेश कर रही है। इसी कड़ी में अब साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Inster आने वाली है। कंपनी इसके अलावा 2025 में अपनी हाई सेल एसयूवी क्रेटा का ईवी वर्जन भी लाने वाला है, कई बार सड़कों पर इस कार की टेस्टिंग होते देखा गया है। नई Inster कॉम्पैक्ट एसयूवी कार होगी, जो अपने सेगमेंट में Tata Punch को टक्कर देगी। हुंडई ने अपनी कार में स्टाइलिश हेडलाइट दी हैं, जो इसे लग्जरी कार का लुक देती हैं। वहीं, टाटा मोटर्स अपनी पंच में सीएनजी और पेट्रोल वर्जन भी ऑफर करता है। आइए आपको इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स के बारे में बताते हैं।

 

Advertisment

 

साइज में पंच से छोटी होगी Hyundai Inster

Hyundai Inster न्यू जनरेशन EV कार है, फिलहाल कंपनी ने अपनी इस कार की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि ये 2026 तक पेश कर दी जाए। इसमें 42kWh और 49k दो बैटरी सेटअप मिल सकता है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर मैक्सिमम 355 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगा। ये हाई पिकअप कार होगी, जिसमें तेज रफ्तार के लिए 115 hp की पावर और 147 Nm का टॉर्क जनरेट होगा। Inster की लंबाई 3825 mm होगी, जबकि Tata Punch EV की लंबाई 3857mm की है।

विज्ञापन

 

Hyundai Inster में आते हैं एडवांस फीचर्स 

Hyundai Inster हाई टेक कार है, जिसमें 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इस कार में छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) मिलेगा। ये सिस्टम सेंसर से चलता है, जो सड़क हादसे का खतरा होने पर अलर्ट जारी करता है।

विज्ञापन

 

Hyundai Inster में मिलेंगे ये न्यू जनरेशन फीचर्स

  • ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा मिलेगा।
  • ब्लांइड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे एडवांस फीचर्स।
  • अलॉय व्हील और फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन मिलेगा।
  • कार में रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज
  • डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एलईडी लाइट मिलेंगी।

 

विज्ञापन

 

Tata Punch EV में 360 डिग्री कैमरा 

ये मिड सेगमेंट की दमदार कार है, इसमें सीट बेल्ट रिमांइडर, 360 डिग्री कैमरा और छह एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है, जो इसे धांसू लुक्स देता है। ये कार सिंगल चार्ज पर 421 km की ड्राइविग रेंज देती है। कंपनी अपनी इस कार में पांच वेरिएंट ऑफर करती है, इसमें टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डुअल कलर ऑप्शन अवेलेबल है। पंच ईवी का बेस मॉडल 11.83 लाख रुपये ऑन रोड पर आता है।

विज्ञापन

 

Tata Punch EV में मिलते हैं ये स्मार्ट फीचर्स

  • यह कार 25 और 35 kWh दो बैटरी पैक में ऑफर की जा रही है।
  • इस कार में 16 इंच के टायर साइज आते हैं।
  • कार में अलॉय व्हील और एलईडी लाइट मिलती है।
  • ये पांच सीटर कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आती है।
  • इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज दिया गया है।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ