Hyundai Exter comparision Tata Punch details in hindi: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी हुंडई ने अपनी Exter का नया Knight edition लॉन्च किया है। ये नया वेरिएंट 8.38 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है, इसमें रेड हाईलाइट के साथ नया ब्लैक कलर मिलेगा। Knight edition का टॉप वेरिएंट 10.43 लाख रुपये एक्स शोरूम में अवेलेबल है।
HYUNDAI EXTER KNIGHT PRICE
HYUNDAI
Variant
Ex-showroom price
Exter Knight
SX MT
Rs 8.38 lakh
Exter Knight
SX dual tone MT
Rs 8.62 lakh
Exter Knight
SX(O) Connect MT
Rs 9.71 lakh
Exter Knight
SX(O) Connect dual tone MT
Rs 9.86 lakh
Exter Knight
SX AMT
Rs 9.05 lakh
Exter Knight
SX dual tone AMT
Rs 9.30 lakh
Exter Knight
SX(O) Connect AMT
Rs 10.15 lakh
Exter Knight
SX(O) Connect dual tone AMT
Rs 10.43 lakh
Hyundai Exter Knight edition में क्या नया?
पुरानी कार के मुकाबले इस एडिशन के इंटीरियर में कई बदलाव किए गए हैं। नई कार के फ्रंट बंपर, टेलगेट अलॉय पर डुअल टोन कलर मिलेगा। इस नए एडिशन कार के अंदर पूरी तरह काले रंग की थीम दी गई है, जिसमें लाल रंग से हाईलाइट किया गया है। कार की फुटवेल लाइटिंग, काले रंग के इंटीरियर डोर हैंडल और स्टीयरिंग, मेटल स्कफ प्लेट, फ्लोर मैट पर लाल रंग की सिलाई और सीट पर लाल रंग की सिलाई और पाइपिंग के साथ नई अपहोल्स्ट्री दी गई है।
नई Hyundai Exter Knight edition में मिलेंगे ये कलर ऑप्शन
Hyundai Exter के इंजन पावर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये कार 1.2-लीटर पावरफुल इंजन के साथ आती, कार में 82 bhp की पावर जनरेट होती है। यह हाई स्पीड कार है, जो सड़क पर लगभग 150 kmph की टॉप स्पीड आसानी से जनरेट करती है। कार में पांच ट्रिम ऑफर होते हैं। ये कार अलॉय व्हील और 8 इंच के एचडी टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ मिल रही है।
Hyundai Exter में दो ट्रांसमिशन आते हैं
Hyundai Exter में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं, मैनुअल के मुकाबले सड़क पर ऑटोमैटिक को चलाना आसान है। कार में रियर पार्किंग सेंसर और छह एयरबैग दिए गए हैं। ये कार हिल होल्ड कंट्रोल और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के साथ आती है। इस कार में एलईडी लाइट और हाई पिकअप के लिए 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। Hyundai Exter बाजार में Tata Punch, Citroen C3, Maruti Fronx, Toyota Taisor, Nissan Magnite और Renault Kiger से मुकाबला करती है।