CNG car under 12 lakh: पेट्रोल के बढ़ते दामों के चलते इन दिनों लोग सीएनजी गाड़ियां ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इन गाड़ियों की रनिंग कॉस्ट कम होती। बाजार में हुंडई की एक कॉम्पैक्ट एसयूवी सीएनजी कार है Exter. 5 सीटर इस कार में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और हाई क्लास इंटीरियर दिया गया है। इसमें स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल और टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील ऑफर किए जा रहे हैं।
रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा
Hyundai Exter का बेस मॉडल 6.12 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। इसका सीएनजी इंजन 8.43 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है। यह कार 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। इसमें रियर पार्किंग सेंसर, टॉप मॉडल में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और रियर सीट पर एसी वेंट दिए गए हैं। अपने सेगमेंट में यह कार Tata Punch, Hyundai Venue और Maruti Suzuki Fronx को टक्कर देती है। कंपनी का दावा है कि CNG इंजन पर यह कार 27 km/kg की माइलेज देती है।
कार में डैशकैम और सनरूफ
Exter में कंपनी 1.2-लीटर का पावरफुल इंजन ऑफर कर रही है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं। यह कार सड़क पर 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कार में डैशकैम और सनरूफ जैसे फीचर्स अवेलेबल हैं, यह कार डुअल कलर ऑप्शन और पांच वेरिएंट में आती है। इसमें 15 इंच के टायर साइज मिलते हैं।
Hyundai Exter में मिलते हैं ये फीचर्स
- कार में चार वेरिएंट आते हैं।
- LED हेडलाइट और टेललाइट।
- वायरलेस चार्जर।
- कार में 391 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
- कार 150 kmph कर टॉप स्पीड देती है।
- इसमें क्रूज कंट्रोल और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है।
ये भी पढ़ें: सिर्फ 57 मिनट में होती है चार्ज, सिंगल चार्ज पर 320 Km की रेंज, यह है Citroen की सस्ती इलेक्ट्रिक कार
ये भी पढ़ें: TVS Apache के नए ब्लैक एडिशन को टक्कर देती है Bajaj की यह बाइक, 48 की माइलेज और 115 टॉप स्पीड
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
4 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
6 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
9 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines