महज 1.99 लाख रुपये देकर घर ले जाएं Hyundai Exter, बस हर महीने देनी होगी इतनी सी EMI

Hyundai Exter में 1.2-लीटर का पावरफुल इंजन दिया गया है, यह कार 8 इंच के एचडी टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। कार में रियर पार्किंग सेंसर और चाइल्ड एंकरेज सिस्टम दिया गया है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं।

Hyundai Exter

Hyundai cng cars: सीएनजी कार लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं, इनकी रनिंग कॉस्ट कम होती है और डीजल गाड़ियों के मुकाबले ये किफायती कीमत पर मिलती हैं। बाजार में ऐसे ही एक सीएनजी कार है Hyundai Exter. ये कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की कार है, बीते अप्रैल में Exter की कुल 7756 यूनिट्स की सेल हुई है।

पांच सीटर कार में मिलता है डैशकैम

आप इस कार को 1.99 लाख रुपये डाउन पेमेंट देकर अपने घर ले जा सकते हैं। इस लोन स्कीम में आपको हर महीने 11718 रुपये किस्त देनी होगी। इस किस्त का भुगतान आपको पांच साल तक 10 फीसदी ब्याज दर पर करना होगा। बता दें एरिया, बैंक और डाउन पेमेंट के अनुसार प्रतिमाह किस्त में बदलाव कर सकते हैं। Exter पांच सीटर कार है, जिसमें पहली बार कंपनी डैशकैम और कैमरा ऑफर करती है।

कार में 8 इंच का एचडी टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम 

हुंडई की इस कार में 1.2-लीटर का पावरफुल इंजन दिया गया है। इसमें 8 इंच का एचडी टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आता है। यह हाई स्पीड कार है, जो सड़क पर 150 kmph की टॉप स्पीड देती है। Hyundai Exter का बेस मॉडल 6.12 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इस स्मार्ट कार में रियर पार्किंग सेंसर और चाइल्ड एंकरेज सिस्टम दिया गया है। कार में छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है।

Hyundai Exter में मिलते हैं स्मार्ट फीचर्स

  • यह कार 82 bhp की पावर देती है।
  • कार में 5-स्पीड गियरबॉक्स और 114 Nm का टॉर्क जनरेट होता है।
  • पांच ट्रिम और टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील
  • मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
  • एलईडी लाइट और रियर सीट पर एसी वेंट

ये भी पढ़ें: वीकेंड पर घूमने जाना हो या हो लॉन्ग ट्रिप, ये बिग साइज SUV कार हैं बेस्ट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ