हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

27 की माइलेज, 7 लाख कीमत, Hyundai की इस 5 Seater Car की दबाकर हो रही Sale

Hyundai की इस कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग दिए गए हैं। कार में 8 इंच का एचडी टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो इसे हाई क्लास बनाता है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों इंजन ऑप्शन आते हैं।

विज्ञापन
Hyundai Exter

Hyundai Exter sales details in hindi: इंडियन कार बाजार में किफायती कीमत और हाई माइलेज कार ज्यादा बिकती हैं। इसी सेगमेंट की 5 सीटर कार है Hyundai Exter. कंपनी का दावा है कि इस कार के लॉन्च के बाद अब तक एक साल में कार के 1 लाख यूनिट्स की सेल हो चुकी है। वहीं, बता दें कि कंपनी ने हाल ही में इसका नया Knight Edition भी लॉन्च किया है, जिसे खास ब्लैक रंग के कलर में पेश किया गया है। ब्लैक कलर के साथ इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के इंटीरियर और एक्सटीरियर में रेड कलर से हाई लाइट किया गया है, जिससे ये स्टाइलिश लुक दे रही है।

 

2024 में किस महीने कितनी बिकी Hyundai Exter 

Hyundai Exter 
Monthly Sales
Month Sales No.
Jan 2024 8,229
Feb 2024 7,582
Mar 2024 8,475
Apr 2024 7,756
May 2024 7,697
Jun 2024 6,908

Hyundai Exter में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

ये हाई पावर कार है, इसमें 1.2-लीटर का दमदार इंजन दिया गया है। कार में हाई स्पीड के लिए 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट होता है। ये कार सड़क पर 150 kmph की टॉप स्पीड देती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। हाई माइलेज के लिए ये 5-स्पीड गियरबॉक्स में आती है। कार के पेट्रोल वर्जन में 19.2 kmpl और सीएनजी वर्जन में 27.1 km/kg की माइलेज मिलती है। कार का बेस मॉडल 6.12 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।

 

Hyundai Exter 
Car Specifications
Price
Rs. 7.51 Lakh onwards
Mileage
19.2 to 27.1 kmpl
Engine 1197 cc
Fuel Type Petrol & CNG
Transmission
Manual & Automatic
Seating Capacity 5 Seater

 

Hyundai Exter में ये फीचर्स भी..

  • कार में 8 इंच का एचडी टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो इसे हाई क्लास बनाता है।
  • ये स्टाइलिश कार एलईडी लाइट और रियर सीट पर एसी वेंट के साथ आती है।
  • कार में छह एयरबैग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिलता है। ये सिस्टम हादसों से बचाव के लिए अलर्ट करता है।

Hyundai Exter में मिलता है ये भी…

  • कार का सीएनजी मॉडल 10.28 लाख रुपये ऑन रोड पर ऑफर किया जा रहा है।
  • इसमें 5 सीट आती हैं, जो इसे फैमिली कार बनाती हैं।
  • इस बिग साइज कार के पेट्रोल वेरिएंट में 391 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
  • इस स्मार्ट कार में रियर पार्किंग सेंसर और चाइल्ड एंकरेज सिस्टम दिया गया है।
  • कंपनी इसमें पांच ट्रिम और टॉप वेरिएंट में अलॉय व्हील देती है।

ये भी पढ़ें: Maruti की इस 5 Seater Car में आखिर ऐसा क्या? जो हर महीने बिक रही हजारों, जानें कीमत

ये भी पढ़ें: Skoda की नई SUV कार, 19 की माइलेज, 270 लीटर का बूट स्पेस, जानें कीमत

ये भी पढ़ें: मस्कुलर लुक और 7 Seat, जल्द आ रही Nissan की ये दमदार फोर्थ जनरेशन SUV, देखें वीडियो 

ये भी पढ़ें: आ गई Nissan की नई SUV, एक झलक से Toyota और Kia के उड़े होश; जानें इस 7 Seater Car की कीमत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें