---विज्ञापन---

दबाकर हो रही Hyundai की इस SUV की सेल, 3 इंजन ऑप्शन और तगड़े लुक्स

Hyundai Creta में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जाता है। यह कार तीन इंजन ऑप्शन में आती है, और इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलता है। कार में छह एयरबैग, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है।

Hyundai Creta high sale suv cars: हुंडई एसयूवी और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कई गाड़ियां ऑफर करता है। इसी सेगमेंट में कंपनी की एक धाकड़ कार है Hyundai Creta. इस कार में स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल, हेडलाइट और रियर टेललाइट मिलती हैं। कार के टॉप मॉडल पर अलॉय व्हील और हाई क्लास इंटीरियर मिलता है। कार में 6 और 7 स्पीड गियरबॉक्स मिलते हैं। अपने सेगमेंट में यह Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq और Honda Elevate जैसी कारों को टक्कर देती है।

---विज्ञापन---

Exter की 7900 यूनिट की सेल हुई

आंकड़ों पर गौर करें तो मई 2024 में हुंडई ने इंडिया में कुल 49,151 यूनिट्स की सेल की। जिसमें Creta की कुल 14,000 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके अलावा venue की 9000, exter की 7900 यूनिट की सेल हुई है। Creta का बेस मॉडल 10.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन अवेलेबल हैं। कार में फिलहाल सीएनजी और ईवी इंजन नहीं आता है। जल्द ही कंपनी इसका ईवी वर्जन पेश करेगा। कार का टॉप मॉडल 25.32 लाख रुपये ऑन रोड प्राइस पर मिल रहा है।

---विज्ञापन---

तीन इंजन ऑप्शन और रियर सीट पर एसी वेंट

Hyundai Creta में 1482 cc, 1493 cc और 1497 cc तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन में आती है। यह पांच सीटर कार है, जिसमें रियर सीट पर एसी वेंट, पावर विंडो, चाइल्ड एंकरेज दिया गया है। कंपनी अपनी इस कार को सात वेरिएंट में ऑफर करती है। Hyundai Creta में टर्बों इंजन का भी ऑप्शन है, यह कार हाई पिकअप के लिए 114bhp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करती है।

Hyundai Creta Facelift

---विज्ञापन---

Hyundai Creta में यह धाकड़ फीचर्स

  • H-शेप्ड LED DRLs,
  • 10.25-इंच स्क्रीन
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • वायरलेस मोबाइल कनेक्टिविटी
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें
  • पावर्ड ड्राइवर सीट
  • डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • सराउंड व्यू मॉनिटर
  • एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम

ये भी पढ़ें: Volkswagen की नई Transporter, एक झलक ने बनाया लोगों को दीवाना, देखें तस्वीरें

ये भी पढ़ें: Tata Punch को टक्कर देती है यह डैशिंग कार, 12 लाख से कम कीमत और 14 कलर ऑप्शन

First published on: Jun 03, 2024 07:52 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola