Hyundai Creta को टक्कर देगी मारुति की नई SUV, 3 सितम्बर को होगी लॉन्च!

Maruti Suzuki New SUV: मारुति सुजुकी इस साल फेक्टिव सीजन में अपनी नई एसयूवी ‘Escudo’ को इस साल फेक्टिव सीजन में लॉन्च कर सकती है। इस नए मॉडल के दम पर हुंडई क्रेटा को कड़ी टक्कर मिलेगी…

maruti new suv
विज्ञापन

Maruti Suzuki New SUV: मिड साइज़ एसयूवी सेगमेंट में इस समय हुंडई क्रेटा खूब बिकती है। क्रेटा से मुकाबला करने वाली कोई और एसयूवी इस समय बाजार में उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मारुति सुजुकी एक नई एसयूवी पर काम कर रही है जो क्रेटा को सीधे टक्कर देगी हाल ही यह मारुति की यह एसयूवी टेस्टिंग के दौरान नजर आई है। सोर्स के मुताबिक नए मॉडल इस साल फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि अन्य रिपोर्ट्स में इस बात का दावा है कि इसी साल 3 सितम्बर को इसे लॉन्च किया जाएगा।कंपनी इस नए मॉडल को ‘Escudo’ के नाम से ला सकती है। वैसे मारुति की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। आइये जानते हैं कैसी होगी मारुति की नई एसयूवी….

डिजाइन और स्पेस

Advertisment

डिजाइन की बात करें तो नये मॉडल में ग्रैंड विटारा की झलक देखने को मिल सकती है। हेडलाइट्स और टेललाइट के डिजाइन को काफी हद तक समान रखा जा सकता है। नए मॉडल की लम्बाई 4 मीटर से ज्यादा होगी। इसका व्हीलबेस 2600mm से 2700mm तक हो सकता है। वहीं इसमें 200mm से 210mm ग्राउंड क्लेन्स मिल सकता है। इसमें 40 से 45 लीटर का फ्यूल टैंक मिल सकता है। इसमें 17 इंच के व्हील्स मिल सकते हैं।

इंजन और कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Escudo एसयूवी में 1.5 लीटर का माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रोंग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिल सकता है। ये वही इंजन है जो इस समय ग्रैंड विटारा को पावर देता है। माना जा रहा है कि नये मॉडल जब ये इंजन लगाया जाएगा तब पावर में थोड़ा अंतर आ सकता है। इस समय हुंडई क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपये से शुरू होती है, ऐसे में माना जा रहा है कि नई Escudo एसयूवी की कीमत 10 लाख रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक जा सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ