हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Hyundai अपनी कारों पर दे रहा 50000 रुपये तक का डिस्काउंट, तुरंत खरीद लो, बाद में मत कहना बताया नहीं

विज्ञापन
फाइल फोटो

Hyundai Aura: हुंडई अपनी धाकड़ कार i10, i20, Aura, Alcazar, Kona EV पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। जानकारी के अनुसार कंपनी अपनी हाई डिमांड कार i10 Nios पर कुल 33,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे दे रही है। इसमें एक्सचेज बोनस, कैश डिस्काउंट शामिल है।

Hyundai i10 Nios पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट

जानकारी के अनुसार जुलाई 2023 Hyundai i10 Nios पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा इस कार पर 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।Hyundai Grand i10 Nios में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 83 PS की पावर क्षमता रखता है और 114 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। खास बात यह है कि इस धाकड़ कार में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों वर्जन ऑफर किया जाते हैं।

फाइल फोटो

10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस

कंपनी अपनी Hyundai Aura कॉम्पैक्ट सेडान पर कुल 23 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। कंपनी हुंडई कोना इलेक्ट्रिक के बचे हुए स्टॉक पर 50,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है।

फाइल फोटो

इन कारों पर डिस्काउंट नहीं

कंपनी अपनी एसयूवी कार वेन्यू, नई जेनरेशन कार वरना और क्रेटा पर कोई डिस्काउंट नहीं दी रही है।  बता दें Hyundai Aura में चार ट्रिम E, S, SX और SX(O) मिलते हैं। यह कार 6.33 लाख से 8.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध है। इसमें छह कलर ऑप्शन में ऑफर की जाती है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें