Hyundai अपनी कारों पर दे रहा 50000 रुपये तक का डिस्काउंट, तुरंत खरीद लो, बाद में मत कहना बताया नहीं
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Hyundai Aura: हुंडई अपनी धाकड़ कार i10, i20, Aura, Alcazar, Kona EV पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। जानकारी के अनुसार कंपनी अपनी हाई डिमांड कार i10 Nios पर कुल 33,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे दे रही है। इसमें एक्सचेज बोनस, कैश डिस्काउंट शामिल है।
जानकारी के अनुसार जुलाई 2023 Hyundai i10 Nios पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा इस कार पर 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।Hyundai Grand i10 Nios में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 83 PS की पावर क्षमता रखता है और 114 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। खास बात यह है कि इस धाकड़ कार में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों वर्जन ऑफर किया जाते हैं।

फाइल फोटो
कंपनी अपनी Hyundai Aura कॉम्पैक्ट सेडान पर कुल 23 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। कंपनी हुंडई कोना इलेक्ट्रिक के बचे हुए स्टॉक पर 50,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है।

फाइल फोटो
कंपनी अपनी एसयूवी कार वेन्यू, नई जेनरेशन कार वरना और क्रेटा पर कोई डिस्काउंट नहीं दी रही है। बता दें Hyundai Aura में चार ट्रिम E, S, SX और SX(O) मिलते हैं। यह कार 6.33 लाख से 8.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध है। इसमें छह कलर ऑप्शन में ऑफर की जाती है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: