हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Hybrid और इलेक्ट्रिक वर्जन में आएगी नई कार 'Panda', एक झलक देख 'दिल' हार बैठे लोग

Citroen eC3 में मैनुअल एसी और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इस कार में 10.2 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह 5 सीटर कार है, जिसमें 29.2 kWh का हाई बैटरी सेटअप मिलता है।

विज्ञापन
Fiat Panda

Fiat Grande Panda details in hindi: हाइब्रिड गाड़ियों की बढ़ती डिमांड को लेकर अब कार निर्माता कंपनी इस सेगमेंट में हाथ आजमा रही हैं। इसी को देखते हुए Fiat ने अपनी माइल्ड हाइब्रिड कार Grande Panda से पर्दा उठाया है। यंग जनरेशन के लिए इस कार में खास नियॉन कलर पेश किया गया है। वहीं, इसका फ्रंट लुक किसी हाई क्लास बिग सागज एसयूवी की तरह बेहद बॉक्सी बनाया गया है। कार का साइड लुक बेहद फ्यूचरिस्टिक है।

 

 

बता दें कि माइल्ड हाइब्रिउ कार में सिंगल बैटरी सेटअप होता है। इसमें कम क्षमता की बैटरी होती है जो मोटर के साथ कार के इंजन से जुड़ी रहती है। जब कार पेट्रोल पर स्टार्ट होती है तो यह बैटरी चार्ज हो जाती है और कुछ किलोमीटर गाड़ी चलने के बाद ऑटोमैटिक ईवी पर आ जाती है। जिससे कार की रनिंग कॉस्ट कम पड़ती है।

विज्ञापन

Grande Panda में मिलेंगे यह स्मार्ट फीचर्स

ये नेक्स्ट जनरेशन कार होगी, जिसमें टच स्क्रीन सिस्टम और डुअल टोन इंटीनियर मिलेगा। कार में ऑल व्हील ड्राइव मिल सकता है, जिससे यह कार खराब रास्तों पर भी हाई पावर जनरेट करेगी। कार की लंबाई 3.99m की होगी, जिससे यह परफेक्ट साइज की कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है। इस 5 सीटर कार में हाई पावर के लिए 1.2 लीटर का इंजन दिया जाएगा। यह थ्री सिलेंडर इंजन होगा जो 100 hp की पावर जनरेट करेगा।

 

 

सिंगल चार्ज पर 327 km तक चलेगी यह कार

कार में टर्बों इंजन भी ऑफर किया जा सकता है, जिससे इसे हाई स्पीड मिलेगी। कार का ईवी वर्जन पहले आएगा, जो सिंगल चार्ज पर करीब 327 km तक की ड्राइविंग रेंज देगा। कार में दो बैटरी सेटअप मिल सकते हैं। फिलहाल कंपनी इसे यूरोप में साल 2027 तक लॉन्च करेगी, जिसके बाद ही इसके इंडिया में आने की उम्मीद है। बाजार में ये अपने सेगमेंट में Citroen C3 से मुकाबला करेगी।

विज्ञापन

 

Citroen eC3 Car Specifications
Price
12.52 Lakh onwards
Fuel Type Electric
Driving Range 320 km
Safety
0 Star (Global NCAP)
Transmission Automatic
Seating Capacity 5 Seater
Battery Capacity 29.2 kWh

 

Citroen eC3 में 14 कलर ऑप्शन और 320 Km की रेंज

यह स्टाइलिश कार है, जिसमें डुअल कलर ऑप्शन ऑफर किए जा रहे हैं। कार में आरामदायक सफर के लिए ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, इसमें 14 कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं। यह कार सिंगल चार्ज पर लगभग 320 Km तक की रेंज देती है। कार का इंजन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो महज 57 मिनट में कार को 80% तक चार्ज कर देता है। इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो चारों पहियों को राइडर की अधिक पकड़ देता है।

 

Citroen-eC3

विज्ञापन

Citroen eC3 में मिलते हैं ये हाई क्लास फीचर्स

  • मैनुअल एसी और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी
  • 5 सीटर कार में 29.2 kWh की बैटरी पावर
  • कार का बेस मॉडल 12.52 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलता है।
  • कार में रियर पार्किंग सेंसर और रियर सीट पर चाइल्ड एंकरेज
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डुअल फ्रंट एयरबैग
  • 10.2 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम इसे डैशिंग लुक देता है।
  • हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट कीलेस एंट्री
  • सामान्य चार्जर से 10 घंटे में फुल चार्ज होती है।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें:  2 CNG सिलेंडर के साथ Maruti Brezza और Fronx होंगी लॉन्च! अब टाटा को मिलेगी कड़ी टक्कर

यह भी पढ़ें: Tata Curvv का क्यों हो रहा है इंतजार? क्या भारत में शुरू होगा सस्ती कूपे कारों का दौर ? जानें

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola