Car Scratch Removal Tips: नई कार की चमक हर कोई लंबे समय तक बनाए रखना चाहता है. लेकिन रोजाना ड्राइविंग, पार्किंग या धूल-मिट्टी की वजह से कार की बॉडी पर छोटे-छोटे स्क्रैच आ जाना बिल्कुल सामान्य बात है. ऐसे निशान देखकर कई लोग सीधे सर्विस सेंटर पहुंच जाते हैं, जबकि हर स्क्रेैच के लिए ऐसा करना जरूरी नहीं होता. अगर स्क्रैच हल्का है, तो कुछ आसान तरीकों की मदद से आप घर पर ही उसकी चमक काफी हद तक वापस ला सकते हैं. हालांकि, पहले यह समझना जरूरी है कि स्क्रैच कितना गहरा है.
कौन-से स्क्रैच घर पर ठीक किए जा सकते हैं?
कार पर आने वाले सभी स्क्रैच एक जैसे नहीं होते. अगर निशान सिर्फ पेंट की ऊपर परत यानी क्लियर कोट तक सीमित है, तो उसे घर पर आसानी से कम किया जा सकता है. लेकिन अगर स्क्रैच इतना गहरा है कि नीचे की मेटल बॉडी या बेस लेयर दिखाई देने लगे , तो ऐसे मामले में प्रोफेशनल रिपेयर सही ऑप्शन है.
पहले पहचानें स्क्रैच कितना गहरा है
किसी भी तरीके का इस्तेमाल करने से पहले स्क्रैच की गहराई जांच लें. इसके लिए हल्के से नाखून स्क्रैच पर फेरें. अगर नाखून ज्यादा नहीं अटकता तो हल्का स्क्रैच है और इसे पॉलिश या रबिंग कंपाउंड से काफी हद तक हटाया जा सकता है. वहीं, अगर नाखुन फंस जाए या पेंट की नीचे वाली परत नजर आए, तो यह गहरा स्क्रैच माना जाएगा.
ये भी पढ़ें- नई बाइक की वारंटी पर आंख बंद करके न करें भरोसा! ये जरूरी पार्ट्स फ्री में नहीं बदलती कंपनी
कार की सतह को अच्छी तरह साफ करें
स्क्रैच हटाने की शुरुआत हमेशा कार को अच्छी तरह साफ करने से करें. कई बार धूल और मिट्टी की वजह से निशान ज्यादा दिखाई देते हैं. सबसे पहले कार की साफ पान से धो लें और फिर माइक्रोफाइबर कपड़े से अच्छी तरह सुखाएं. ध्यान रखें कि गंदी सतह पर रगड़ लगाने से पेंट को और नुकसान पहुंच सकता है.
कार पॉलिश और रबिंग कंपाउंड का करें इस्तेमाल
हल्के स्क्रैच हटाने के लिए कार पॉलिश या रबिंग कंपाउंड का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये प्रोडक्ट कार की ऊपरी सतह को स्मूद बनाकर स्क्रैच की दिखाई देने वाली लाइन को कम करने में मदद करते हैं. इसका इस्तेमाल करते समय पैक पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें. काम पूरा होने के बाद कार वैक्स लगाने से पेंट की चमक बनी रहती है और सतह को अतिरिक्त सुरक्षा भी मिलती है.
दूसरी गाड़ी के पेंट के निशान ऐसे हटाएं
कई बार कार पर दिखाई देने वाले निशान असली स्क्रैच नहीं होते बल्कि दूसरी गाड़ी का पेंट चिपक जाता है. ऐसे में निशानों को हटाने के लिए WD-40 जैसे क्लीनिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, इसे पूरी बॉडी पर लगाने से पहले कार के किसी छोटे हिस्से पर टेस्ट करना बेहतर रहता है.
ये भी पढ़ें- लॉन्च से पहले लीक हुई नई Maruti Brezza! मिलेगा टर्बो इंजन, फीचर्स देख Tata Nexon की बढ़ सकती है टेंशन
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines