लॉन्च से पहले लीक हुई नई Maruti Brezza! मिलेगा टर्बो इंजन, फीचर्स देख Tata Nexon की बढ़ सकती है टेंशन

मारुति सुजुकी 24 जुलाई को नई ब्रेजा फेसलिफ्ट लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले लीक हुई जानकारी में लोगों क्या मिलने वाला है और क्या कुछ आस इस गाड़ी में नया एड होने वाला है आइए जानते हैं.

Maruti Brezza

मारुति सुजुकी 24 जुलाई को अपनी अपडेटेड  Brezza Facelift पेश करने जा रही है. लॉन्च से पहले इस SUV से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं. इस बार कंपनी सिर्फ डिजाइन और फीचर्स में ही बदलाव नहीं कर रही बल्कि पहली बार Brezza को नए इंजन ऑप्शन के साथ पेश करने वाली है. इसके अलावा केबिन में कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो अब तक कंपनी की दूसरी एसयूवी को देखने को मिलते थे.

विज्ञापन

पहली बार मिलेगा नया टर्बो पेट्रोल इंजन

लीक हुई जानकारी के मुताबिका ब्रेजा फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ नया  1.0-लीटर Boosterjet टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जाएगा. ये इंजन यह इंजन 109 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा. इसके साथ ही इसमें 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्सन मिलेगा.

विज्ञापन

फीचर्स में भी होगा बड़ा बदलाव

नई Brezza के फीचर लिस्ट में भी कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे. एक्सटीरियर में LED फॉल लैंप, नए डिजाइन के अलॉय व्हील और CNG वेरिएंट के लिए अंडरबॉडी CNG टैंक दिया जाएगा. वहीं केबिन को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, बड़् इंफोटेनमेंट सिस्सम और 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग जैसे फिचर्स शामिल किए जाएंगे.

विज्ञापन

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में लगातार नए मॉडल और अपडेटेड गाड़ियां लॉन्च हो रही हैं. ऐसे में मारुति ब्रेजा का ये फेसलिफ्ट मॉडल कंपनी के लिए अहम है. हालांकि फीचर्स पूरी तरह नए नहीं हैं, लेकिन मौजूदा समय में ग्राहक इन्हें जरूरी सुविधाओं के तौर पर देखते हैं

इन SUV से होगा सीधा मुकाबला

लॉन्च के बाद नई Maruti Brezza Facelift का मुकाबला Tata Nexon, Maruti Fronx, Toyota Taisor, Mahindra XUV3XO, Kia Sonet, Kia Syros और Hyundai Venue जैसी पॉपुलर गाड़ियों से होगा. इसके अलावा आने वाले महीनों में Renault Bridger, Honda की नई सब-कॉम्पैक्ट SUV भी इस सेगमेंट में दस्तक देने वाली हैं. ऐसे में मारुति की ये नई ब्रेजा ग्राहकों के लिए मजबूत ऑप्शन बनकर सामने आ सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ