EV Cars यूज करते हुए इन बातों का रखें ध्यान, सालों साल चलेगी कार की बैटरी

How to maintain ev battery life details in hindi: कार को ज्यादा तापमान में खड़ा करने से बचें। अधिक गर्मी के कारण बैटरी खराब होने का खतरा बना रहता है। हमेशा कार को शेड या छाए में पार्क करें।

how to maintain ev battery life how to take care of ev battery how do i keep my ev battery healthy how to extend ev battery life

How to extend ev battery life

विज्ञापन

How to maintain ev battery life details in hindi: सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। जानकारों की मानें तो कार में मिलने वाली बैटरी की औसतन उम्र लगभग 8 साल या 100000 किलोमीटर (जो पहले हो जाए) होती है। ऐसे में अगर हम अपनी ईवी कार की बैटरी के रखरखाव में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो उसकी उम्र बरकरार रख सकते हैं।

कार का यह फीचर रखता है बैटरी का टेम्परेचर कंट्रोल

कार बैटरी की उम्र के अलावा आप बैटरी को कैसे चार्ज करते हैं, आपके कार चलाने का तरीका आदि पर भी उसकी लाइफ डिपेंड करती है। हमेशा कार को तेज गर्मी से बचाएं। इसके लिए कार को शेड में पार्क करें या छाए में खड़ा करके चार्ज कर सकते हैं। वैसे ईवी कार में automated temperature control system लगा हुआ होता है लेकिन यह केवल चलती कार में काम करता है। यह तब काम नहीं करता जब जब कार पार्क हो। सड़क पर तय मानकों के अनुसार समान गति में ड्राइव करें। बार-बार रेस  देने और ओवरटेक करने से बचें।

विज्ञापन

बैटरी पूरी खत्म होने से पहले चार्ज करना

बैटरी चार्ज करने के लिए कभी भी उसके पूरा खत्म होने तक का इंतजार न करें। जब 10 से 20 फीसदी बैटरी बची हो तो उसे चार्ज कर लें। इसी तरह 100 परसेंट की बजाए बैटरी 80 फीसदी तक चार्ज कर कार चलाएं। गाड़ियों में battery management system लगा रहता है जो बैटरी को क्षमता से अधिक चार्ज या डिस्चार्ज होने को कंट्रोल करता है।

फास्ट चार्जर का कम यूज करें

इलेक्ट्रिक कारों में फास्ट चार्जर का भी ऑप्शन होता है तो सामान्य चार्ज से बेहद कम समय में बैटरी को चार्ज करता है। साउथ दिल्ली में MG के शोरूम में मैनेजर संतोष कुमार के अनुसार फास्ट चार्जर कम समय में बैटरी में ज्यादा करंट सप्लाई करता है। इससे बैटरी तो कम समय में चार्ज हो जाती है लेकिन इससे बैटरी पर एडिशन दबाव पड़ता है। ऐसे में हमें केवल इमरेंसी के समय में ही फास्ट चार्जर का यूज करना चाहिए। रोजाना फास्ट चार्जर यूज करने बैटरी जल्दी खराब होने का खतरा बना रहता है।

वीडियो पर क्लिक कर देखें how to extend ev battery life

विज्ञापन

फुल चार्ज करे लंबे समय तक व्हीकल खड़ा न करें

बैटरी को फुल चार्ज रखकर लंबे समय तक व्हीकल को खड़े रहने और उसके न चलने के पर भी बैटरी पर असर पड़ता है। ऐसे में खड़ी कार में बैटरी अपनी एनर्जी बचाने के लिए स्ट्रगल करती है। इसी तरह बेहद कम चार्ज होने पर भी बैटरी खराब होने या डाउन होने का खतरा बना रहता है।

वीडियो पर क्लिक कर देखें how to extend ev battery life

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ