भयंकर गर्मी में भी कार का AC देगा शिमला जैसी ठंडक, बस कर लो ये 5 काम

Car AC: इस समय गर्मी बहुत तेज़ पड़ रही है और ऐसे में अगर आपकी कार का AC भी अच्छी कूलिंग नहीं दे पा रहा है तो यहां हम आपको कुछ ऐसे जबरदस्त टिप्स बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आपकी कार शिमला जैसी ठंडक देगा।

Car AC cooling
विज्ञापन

Car AC Cooling Tips: इस समय गर्मी इतनी तेज पड़ रही है कि कारों के AC भी बेहतर कूलिंग नहीं कर पा रहे हैं। अक्सर देखने में आता है कि सब कुछ ठीक होने के बाद भी AC से बेहतर कूलिंग नहीं मिल पाती। केबिन ठंडा ही नहीं हो पाता। अब इसके पीछे कई कारण होते हैं जिनके बारे में लोगों का ध्यान नहीं जा पाता। यहां हम आपको कुछ एक्सपर्ट टिप्स बता रहे हैं कि कैसे आप अपनी कार से बेहतर कूलिंग पा सकते हैं और आपको किन-किन बातों का ध्यान भी रखना चाहिए।

1. AC की सर्विस सबसे जरूरी

Advertisment

गर्मी में कार के AC की सर्विस बेहद जरूरी है, क्योंकि सर्विस कराने से AC एक दम क्लीन हो जाता है और कूलिंग भी काफी बेहतर मिलती है। अगर AC कूलिंग ठीक से नहीं कर रहा है तो इसका मतलब साफ़ है कि इसमें गैस खत्म हो गई है। अगर ऐसा है तो गैस भरवा लें। AC के ट्यूब और वॉल्व की भी सफाई जरूरी है।

2. विंडो शेड्स से मिलेगी राहत  

अपनी कार पार्क करते समय सभी खिड़कियों को स्क्रीन के साथ कवर करें। ये स्टिक-ऑन स्क्रीन किसी भी कार एक्सेसरी शॉप पर खरीदी जा सकती हैं और बहुत ज्यादा महंगे भी नहीं होते। ये आपको 250 रुपये में 4 का सेट मिल जाएगा। इनके इस्तेमाल से कार का इंटीरियर अधिक समय तक ठंडा रहेगा।

विज्ञापन

3. सीधा धूप में पार्क करने से बचें

विज्ञापन

अक्सर लोग लोग अपनी कार को डायरेक्ट धूप में पार्क कर देते हैं। ऐसा करने से गाड़ी का फी गर्म हो जाती है साथ ही केबिन भी तपने लगता है। अब जैसे ही आप कार में बैठते हैं तो कार पूरी तरह से तप रही होती है। और काफी देर AC ऑन करने पर भी ठंडक नहीं मिलती। इसलिए कोशिश करें कि कार लो ठंडी जगह पर ही पार्क करें।

4. कार को वेंटिलेट करें

विज्ञापन

कार में बैठते ही AC ऑन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे AC पर पर लोड पड़ता है और हवा को ठंडा करने में अधिक समय लगता है। इसलिए सबसे पहले सभी विंडो को नीचे रोल करें, AC कंट्रोल को mode फ्रेश एयर मोड पर चालू करें और ब्लोअर पर स्विच करें। दो मिनट के बाद AC पर स्विच करें और कार की खिड़कियों को रोल करें और फिर एसी को रीसर्क्युलेशन मोड में स्विच करें। यह हवा को तेजी से ठंडा करेगा, क्योंकि यह बाहर से ताजी हवा को ठंडा करने के बजाय, Repetition करता है।

विज्ञापन

5. कूलेंट करेगा मदद

गर्मी में गाड़ी का जल्दी गर्म होना कोई बड़ी बात नहीं है, कार के इंजन को ठंडा रखने का काम करता है कूलेंट, इसके बारे में आपने सुना ही होगा। इसलिए सबसे जरूरी है कार में कूलेंट की सही मात्रा का होना। क्योकिं यह इंजन को ठंडा रखने में काफी मदद करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ