FASTag: देश फास्टैग के नए नियम लागू हो गये हैं। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ये बदलाव किए हैं। नए बदलावों से टोल भुगतान आसान होगा और धोखाधड़ी रोकने में मदद मिलेगी। नए नियमों के अनुसार, फास्टैग डिएक्टिवेट होने पर ट्रांजैक्शन अस्वीकार कर दिया जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फास्टैग आखिर काम कैसे करता है? कैसे इससे पैसे कट जाते हैं ? इन सभी सवालों के जवाब आपको हम इस रिपोर्ट में दे रहे हैं और वो भी सरल भाषा में…
FASTag कैसे काम करता है?
FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है, जिसमें RFID (Radio Frequency Identification) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है जिससे वाहनों से टोल शुल्क ऑटोमैटिक कट जाते हैं। इसे भारत सरकार ने टोल प्लाज़ा पर ट्रैफिक को कम करने और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए लागू किया है। आज के समय में FASTag तेजी से पॉपुलर हो रहा है और हर साल इसकी ग्रोथ बढ़ रही है।
FASTag के काम करने की प्रक्रिया
- FASTag स्टिकर – इसे गाड़ी के फ्रंट विंडस्क्रीन (अंदर से) पर लगाया जाता है।
- RFID तकनीक – टोल प्लाजा पर एक RFID स्कैनर लगा होता है, जो कार के विंडस्क्रीन पर लगे FASTag स्टिकर को स्कैन करता है।
- डिजिटल पेमेंट – स्कैनिंग के बाद, आपके FASTag से जुड़े वॉलेट या बैंक खाते से टोल राशि अपने आप कट जाती है।
- SMS नोटिफिकेशन – भुगतान सफल होने पर आपके मोबाइल नंबर पर SMS अलर्ट आता है, जिसमें कटे हुए अमाउंट और FASTag बैलेंस की जानकारी होती है।
- बूम बैरियर खुलता है – भुगतान होते ही टोल गेट पर लगा बैरियर अपने आप खुल जाता है, जिससे आपको बिना रुके आगे बढ़ने की सुविधा मिलती है।
FASTag के फायदे
- बिना रुके टोल पार करने की सुविधा मिलती है जिसकी वजह से जाम में फंसने से आप बच जाते हैं और समय की बचत होती है।
- इसमें डिजिटल पेमेंट होने के चलते कैश की झंझट खत्म होता है और पेमेंट सीधे बैंक अकाउंट या वॉलेट से कटता है।
- कई टोल प्लाजा पर FASTag यूजर्स को डिस्काउंट मिलता है।
- रुके बिना सफर करने से पेट्रोल/डीजल की बचत होती है और माइलेज में इजाफा होता है
- मोबाइल ऐप या बैंक वेबसाइट के जरिए बैलेंस और ट्रांजैक्शन देख सकते हैं।
FASTag से टोल प्लाजा पर लगने वाला समय कम होता है, पेमेंट डिजिटल और सुविधाजनक बनता है, और सफर आसान हो जाता है। अगर आपके पास अभी तक FASTag नहीं है, तो इसे जल्द ही अप्लाई करें ताकि आप बिना किसी रुकावट के यात्रा कर सकें।
यह भी पढ़ें: Neeraj Chopra ने लॉन्च की नई Audi RS Q8 Performance, कीमत 2.49 करोड़
संबंधित खबरें
सेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
54 mins agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
17 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
21 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines