Audi RS Q8 Performance Launched : जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता ऑडी ने आज भारत में अपनी नई Audi RS Q8 Performance कार को पेश किया है। इस कार में दमदार इंजन और बेहतरीन फीचर्स देखने को मिलेंगे। भारत के मशहूर जैवलिन थ्रोअर Neeraj Chopra ने एक कार्यक्रम के दौरान इस कार को लॉन्च किया। भारत में सीधा मुकाबला lamborghini urus, mercedes benz और BMW से होगा। आइये जानते हैं नई Audi RS Q8 कीमत और फीचर्स के बारे में…

Audi RS Q8 Performance
कीमत
नई Audi RS Q8 Performance की एक्स शोरूम 2.49 कीमत करोड़ रुपये रखी गई है। लॉन्च के पहले ही इस गाड़ी की बुकिंग शुरू कर दी गई थी। पांच लाख रुपये में ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड से इसके लिए बुकिंग करवाई जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले 6 महीने के लिए इसे बुकिंग मिल चुकी है।
नई Audi RS Q8 Performance को पावर देने के लिए 4.0-लीटर, ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है, जो 631bhp की पावर और 850Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस गाड़ी में कंपनी की ओर से 8 स्पीड ट्रिपट्रॉनिक ट्रांसमिशन को दिया गया है। महज 3.6 सेकेंड में यह 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस कार को एक एडाप्टिव एयर सस्पेंशन से लैस किया है।

Audi RS Q8 Performance
डिजाइन और फीचर्स
नई RS Q8 फेसलिफ्ट के डिजाइन में थोड़ा बदलाव देखने को मिलता है। इसमें गहरे रंग के LED हेडलैंप, LED DRL के साथ नई ब्लैक-आउट ग्रिल मिलती है। कार को स्पोर्टी टच देने के लिए इसमें ब्लैक-आउट 23-इंच के अलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। केबिन में स्पोर्टी फ्रंट सीट्स और स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील सहित RS मॉडल्स जैसे बदलाव मिलते हैं।
इसमें ड्यूल स्क्रीन सेटअप दिया है। इंफोटेनमेंट स्क्रीन और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल फंक्शन के लिए एक डिस्प्ले सेंट्रल कंसोल पर दी गई है। वर्चुअल कॉकपिट में बढ़िया ग्राफिक्स के साथ सभी जरूरी जानकारी मिलती हैं। इसमें वायरलेस चार्जिंग, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ और पावर्ड टेलगेट से लैस है।