---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

50 kmpl की माइलेज, 12 लीटर का फ्यूल टैंक, यह है Honda की ‘फैमिली’ बाइक

Honda SP160 के दो वेरिएंट आते हैं, इसकी सीट हाइट 796 mm की है, जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे आसानी से चला सकते हैं। इसके फ्यूल टैंक पर ग्राफिक्स मिलते हैं और लंबाई 2061 mm की है।

---खबर नीचे जारी है---

Honda petrol bikes: बाजार में मिड सेगमेंट बाइक्स की हाई डिमांड है, यह मोटरसाइकिल तेज स्पीड और हाई  माइलेज देती हैं। होंडा की ऐसी ही एक बाइक है Honda SP160. इस बाइक में न्यू जनरेशन के लिए अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक ऑफर किए जाते हैं। इस शानदार बाइक में 162.71 cc का इंजन मिलता है, बाइक में सिंपल हैंडलबार और एलईडी लाइट दी गई हैं।

Honda SP160 petrol bike

---खबर नीचे जारी है---

5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स

यह बाइक महज 16 सेकंड में 100 kmph तक की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें 12 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स आता है। बाइक में राइडर की सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।

Honda SP160 petrol bike

---खबर नीचे जारी है---

50 kmpl तक की माइलेज

यह बाइक शुरुआती कीमत 1.17 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। बाइक में 13.27 bhp की पावर और 14.58 Nm का टॉर्क मिलता है। होंडा की इस बाइक में 139 kg का वजन है। यह हाई स्पीड बाइक है, कंपनी का दावा है कि यह बाइक सड़क पर 50 kmpl तक की माइलेज निकाल लेती है।

दो वेरिएंट और हैवी सस्पेंशन

Honda SP160 के दो वेरिएंट आते हैं, इसकी सीट हाइट 796 mm की है, जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे आसानी से चला सकते हैं। इसके फ्यूल टैंक पर ग्राफिक्स मिलते हैं, इसकी लंबाई 2061 mm की है। बाइक में कम्फर्ट राइड के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। बाइक की चौड़ाई 1113 mm की है।

---खबर नीचे जारी है---

बाइक में 108 kmph की टॉप स्पीड

Honda की इस बाइक में 108 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। यह बाइक हाई एंड एग्जॉस्ट और डिजिटल कंसोल के साथ आती है। इसमें सिंगल पीस सीट, ओडोमीटर और ट्रिप मीटर रीडिंग जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। बाइक में टर्न इंडिकेटर और एलईडी लाइट दी गई हैं।

ये भी पढ़ें: KTM को टक्कर देती है Yamaha की यह बाइक, 115 Kmph की टॉप स्पीड और 45 की माइलेज

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: नई Bajaj Pulsar NS400Z या Triumph Speed 400, किसमें कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स?

First published on: May 22, 2024 10:52 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola