---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

KTM को टक्कर देती है Yamaha की यह बाइक, 115 kmph की टॉप स्पीड और 45 की माइलेज

Yamaha FZ S Fi में पांच कलर ऑप्शन और दो वेरिएंट आते हैं। यह बाइक 12.2 bhp की पावर 13.3 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। KTM 200 Duke में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, बाइक की सीट हाइट 822 mm की है।

---विज्ञापन---

KTM 200 Duke Vs Yamaha FZ S Fi: मिड सेगमेंट बाइक्स में 150 से 200 सीसी पावर तक का इंजन मिलता है। यह बाइक हाई स्पीड के साथ जबरदस्त माइलेज और ट्रेंडी लुक्स के साथ आती हैं। इसी सेगमेंट की दो धांसू बाइक्स हैं KTM 200 Duke और Yamaha FZ S Fi. इन दोनों ही बाइक्स में अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक ऑफर किए जा रहे हैं। इनमें स्टाइलिश फ्रंट लुक्स और आरामदायक सीट साइज मिलता है। आइए आपको इन दोनों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

---विज्ञापन---

केटीएम में मिलता है यामाहा के मुकाबले हाई पावर इंजन

KTM 200 Duke में 199.5 cc का जबरदस्त इंजन मिलता है। Yamaha FZ S Fi 149 cc के इंजन पावर के साथ ऑफर की जा रही है। यामाहा में कंपनी 45 kmpl की माइलेज मिलने का दावा करती है। कंपनी के अनुसार केटीएम 200 में सड़क पर लगभग 34.5 kmpl तक की माइलेज आसानी से निकाल जाती है।

---विज्ञापन---

वजन में यामाहा है हल्की

यामाहा की इस बाइक में 115 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। केटीएम महज 8.51 सेकंड में 0 से 100 kmph तक की स्पीड पकड़ लेती है। दोनों लॉन्ग रूट बाइक हैं, केटीएम में 13.4 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, वहीं, Yamaha में 13 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक आता है, इसका वजन 135 kg का है। KTM 200 Duke में 159 kg का वजन है।

KTM 200 Duke के सुपर फीचर्स

  • बाइक में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
  • इसमें 1 वेरिएंट और स्टाइलिश हैंडलबार है
  • शुरुआती कीमत 1.96 लाख एक्स शोरूम
  • एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है
  • डिस्क ब्रेक और तीन कलर ऑप्शन
  • बाइक की सीट हाइट 822 mm की है
  • इंजन में 24.67 bhp की पावर और 19.3 Nm का टॉर्क

---विज्ञापन---

Yamaha FZ S Fi के कूल फीचर्स

  • पांच कलर ऑप्शन और दो वेरिएंट
  • 12.2 bhp की पावर 13.3 Nm का टॉर्क
  • बेस मॉडल 1.22 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है
  • डिस्क ब्रेक और एलईडी हेडलाइट
  • 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

ये भी पढ़ें: नई Bajaj Pulsar NS400Z या Triumph Speed 400, किसमें कम कीमत में मिलेंगे ज्यादा फीचर्स?

First published on: May 22, 2024 05:40 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola