Honda SP 125 VS Bajaj Pulsar NS125: बाइक सेगमेंट में 125 सीसी इंजन पावरट्रेन काफी पसंद किया जाता है। किफायती दाम और हाई माइलेज इसे खास बनाते हैं। आइए आपको आज इस सेगमेंट में दो धांसू बाइक Honda की SP 125 और Bajaj की Pulsar NS125 की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
और पढ़िए – नई Hyundai Venue ने KIA Sonet और Brezza के उड़ाए होश, जानें नए फीचर्स
Bajaj Pulsar NS125
46.9 kmpl की माइलेज और 4 कलर ऑप्शन
यह बाइक 46.9 kmpl की माइलेज देती है। बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इस धाकड़ बाइक में एक वेरिएंट और 4 कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह धासूं बाइक महज 6 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। यह बाइक बाजार में शुरूआती कीमत 1,25,599 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। सेफ्टी के लिए बाइक में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
फाइल फोटो
12 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक
Bajaj Pulsar NS125 में 12 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक में स्टाइलिश हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक और ट्विन एलईडी टेल लैंप दिए गए हैं। Bajaj Pulsar NS125 सड़क पर 112 kmph की टॉप स्पीड देती है। इसमें दमदार 124.45 cc का दमदार इंजन मिलता है। बाइक में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इस बाइक का धांसू इंजन 11.8 bhp की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है। बाइक के आगे डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
बाइक की सीट हाइट 805 mm और यह बाइक 7000 rpm देती है
बाइक की सीट हाइट 805 mm और यह बाइक 7000 rpm देती है। बाइक में स्प्लिट ग्रिल रेल्स और स्पोर्टी लुक्स दिए गए हैं। मिलते हैं। Bajaj Pulsar NS125 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और एक प्रीलोड-एडजस्टेबल रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन मिलता है। बाइक में कुल वजन 144 kg का है।
Honda SP 125
Honda SP 125 में 124 cc का दमदार इंजन मिलता है। बाइक का यह तगड़ा इंजन सड़क पर 10.72 bhp की पावर इंजन और 10.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Honda SP 125 शुरूआती कीमत 98,024 हजार रुपये में बाजार में उपलब्ध है। इसका टॉप वेरिएंट 1,04,069 लाख एक्स शोरुम में मिलता है।
फाइल फोटो
और पढ़िए – भारत में पहली बार हो रही MotoGP Race, जानें टिकट बुकिंग से लेकर हर छोटी-बड़ी जानकारी
11 लीटर का फ्यूल टैंक और चार वेरिएंट
यह बाइक मात्र 117 kg वजन की है जिससे इसे सड़क पर नियंत्रित करना और चलाना आसान है। इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसकी सीट हाइट 790 mm की है। बाइक में चार वेरिएंट और 10 कलर ऑप्शन मिलते हैं। बाइक में सिंगल-पॉड और बॉडी-कलर्ड हेडलाइट मिलती है।
65 kmpl की माइलेज और 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन
इसमें सिंगल-पॉड हेडलाइट, बॉडी-कलर्ड हेडलाइट है। बाजार में इसके Black, Matte Axis Grey Metallic, Imperial Red Metallic, Pearl Siren Blue, Matte Marvel Blue Metallic कलर काफी पसंद किए जाते हैं। यह बाइक 65 kmpl की माइलेज है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है। फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
4 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
6 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
8 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines