भारत में पहली बार हो रही MotoGP Race, जानें टिकट बुकिंग से लेकर हर छोटी-बड़ी जानकारी

MotoGP Race 2023 race, MotoGP Race bharat 2023, auto news

फाइल फोटो

MotoGP Bharat 2023: भारत में पहली बार मोटोजीपी रेस होने जा रही है। यह रेस 22 से 24 सितंबर, 2023 तक ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में होगी। MotoGP Bharat 2023 के टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। बता दें बुद्ध सर्किंग का रेस ट्रैक लगभग 5 km लंबा है और इसमें 16 कोने हैं। इसमें लगभग 1 लाख लोगों के बैठने की क्षमता है।

विज्ञापन

ऐसे खरीदें टिकट

फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स भारत में इस रेस के टिकटों की बिक्री कर रहा है। रेस के उद्घाटन सत्र के टिकट BookMyShow वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। प्री-रजिस्टर्ड यूजर्स के लिए टिकट की बिक्री बीते शुक्रवार से ही चालू हो गई थी। जबकि सामान्य टिकटों की बिक्री 24 जून दोपहर 12 बजे से शुरू हुई हैं।

विज्ञापन
MotoGP Race 2023 race, MotoGP Race bharat 2023, auto news

फाइल फोटो

यह है टिकट की कीमत

जानकारी के अनुसार MotoGP Race 2023 के लिए कुल 11 तरह की टिकटें उपलब्ध हैं। सबसे कम दाम की टिकट 800 रुपये में मिलेगी। इसके बाद मुख्य ग्रैंडस्टैंड टिकटों की कीमत 20,000 रुपये से 30,000 रुपये तक है। इसके अलावा प्लेटिनम कॉर्पोरेट बॉक्स सीटों की कीमत 40,000 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन

कैसे करें टिकट बुक

जानकारी के अनुसार BookMyShow की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप पर लॉग इन करें। फिर MotoGP Bharat 2023 के टिकट बुक करने के लिए अपनी पसंदीदा सीट की प्राइस के अनुसार सीटों की संख्या चुनें। इसके बाद कुछ बेसिक डिटेल्स भरने के बाद भुगतान विंडो पर जाकर पेमेंट कर दें। आपका टिकट बुक हो जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ