---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

नई Hyundai Venue ने KIA Sonet और Brezza के उड़ाए होश, जानें नए फीचर्स

Hyundai Venue: हुंडई की वेन्यू अपनी अट्रैक्टिव फ्रंट ग्रिल और डैशिंग बैक लाइट के चलते लोगों को काफी पसंद है। अब कंपनी ने एसयूवी सेगमेंट में अपनी धाक और मजबूत करने के लिए इस कार के अपडेट वर्जन में नई धांसू कलर ऑप्शन दिए है। नए कलर ऑप्शन और इंग्लिश थीम  जानकारी के अनुसार अब […]

---विज्ञापन---

Hyundai Venue: हुंडई की वेन्यू अपनी अट्रैक्टिव फ्रंट ग्रिल और डैशिंग बैक लाइट के चलते लोगों को काफी पसंद है। अब कंपनी ने एसयूवी सेगमेंट में अपनी धाक और मजबूत करने के लिए इस कार के अपडेट वर्जन में नई धांसू कलर ऑप्शन दिए है।

नए कलर ऑप्शन और इंग्लिश थीम 

जानकारी के अनुसार अब इस धाकड़ कॉम्पैक्ट एसयूवी कार के अपडेट वर्जन में नए London Red और Oxford Green कलर्स भी मिलेंगे। इतना ही नहीं अब वेन्यू लवर्स को इसे इंग्लिश थीम कलर Grey Grey, Jennifer Wong (Yellow), Super Circle Powder (Pink), Tiffany Blue, और White Black में भी ऑफर किया जाएगा।

---विज्ञापन---

नए कलर केवल ताइवान में लॉन्च किए गए हैं

फिलहाल यह नए कलर केवल ताइवान में लॉन्च किए गए हैं। इंडियन मार्केट के लिए यह कब मिलेंगे इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। ताइवान में पेश नए वर्जन में 6 ड्राइव मोड दिए जाएंगे। सीट्स की बात करें तो ये पार्ट लेदर और पार्ट चेकर्ड वूलन फैब्रिक के साथ आएंगी।

---विज्ञापन---

वेन्यू पांच सीटर में पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प मिलते है

बाजार में यह कार 7.72 लाख से लेकर 13.18 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में 18 kmpl की माइलेज मिलती है। यह इंजन 81.8 से 118.41 Bhp की पावर देते हैं। इंडियन में मिल रही वेन्यू पांच सीटर में पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प मिलते है।

कार में सिंगल-पैन सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग

नए वर्जन में डुअल कलर टोन ORVMs मिलेंगे। बता दें इस समय इंडियन मोर्कट में मिल रही Hyundai Venue में 998 cc से 1493 cc इंजन तक का विकल्प मिलता है। कार में सिंगल-पैन सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग का ऑप्शन भी मिलता है। इसके पांच वेरिएंट E, S, S+/S(O), SX and SX(O) आते हैं।

---विज्ञापन---

एक रियर-व्यू कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर

सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), एक रियर-व्यू कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर और हिल-होल्ड असिस्ट मिलता है। यह शानदार एसयूवी बाजार में KIA Sonet, Mahindra XUV300 और Maruti Suzuki Brezza से मुकाबला करती है।

First published on: Jun 25, 2023 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola