Best 125cc bikes: अगर आप 125cc इंजन वाली एक शानदार बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास इस समय कई ऑप्शन बाजार में मौजूद हैं लेकिन जब बात एक बेस्ट बाइक की आती है तो मन में कई सवाल आते हैं कि कौन सी बाइक ज्यादा बेहतर है। अब ऐसे में आप बेस्ट सेलिंग बाइक्स की लिस्ट चेक कर सकते हैं जिससे आपको ये तो अंदाजा लग ही सकता किस बाइक की डिमांड कितनी है। बाकी की जानकारी हम आपको दे ही देंगे…
Honda Shine 125 बनी बेस्ट सेलिंग मॉडल
होंडा शाइन 125 की पिछले महीने (May 2024) 1,49,954 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल मई में कंपनी ने 1,28,403 बाइक्स की बिक्री की थी। बजाज पल्सर की पिछले महीने (May 2024) 1,28,480 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल मई में कंपनी ने 1,28,403 बाइक्स की बिक्री की थी इस बार भी 125cc सेगमेंट में बजाज दूसरे नंबर पर रही है।
जबकि 37,249 यूनिट्स की बिक्री करके TVS Raider तीसरे नंबर अपनी जगह बनाने में सफल रही है। बीच में Raider की बिक्री 50 हजार के पार चली गई थी लेकिन इस बार बिक्री के मामले में इस बाइक ने थोड़ा निराश किया है। लेकिन यह एक शानदार बाइक है और इसे राइड करने आपको मज़ा आएगा।
Honda Shine 125: सिंपल डिजाइन-दमदार इंजन
होंडा शाइन का डिजाइन बेहद सिंपल है और यह आज भी ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है। फैमिली क्लास से लेकर यूथ को यह बाइक खूब पसंद आती है। इसे छोटी दूरी से लेकर लम्बी दूरी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है।
इंजन की बात करें तो बाइक में 124 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जो 7.9 kW की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है। स्मूथ राइड के लिए इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा दी गई है। एक लीटर में यह बाइक 55km तक की माइलेज ऑफ़र करती है।
एक्सपर्ट बताते हैं कि बाइक में लगा ये इंजन काफी दमदार है और आज तक इतने सालों से यह इंजन बढ़िया परफॉरमेंस दे रहा है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में 240mm का डिस्क ब्रेक और रियर में 130 mm का ड्रम ब्रेक मिलता है।
यह भी पढ़ें: 30 लाख लोग खरीद चुके हैं Maruti की ये कार, 26km की देती है माइलेज
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
13 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
18 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
19 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
21 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines