30 लाख लोग खरीद चुके हैं Maruti की ये कार, 26km की देती है माइलेज

Maruti Swift देश की सबसे ज्यादा पॉपुलर कार है और लगातार इसकी बिक्री बढ़ रही है, कंपनी ने बताया कि स्विफ्ट की 30 लाख यूनिट्स बिक चुकी है।

2024 Swift booking

Maruti Suzuki Swift: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की स्विफ्ट ने बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने बताया कि मई 2005 से लेकर मई 2024 तक स्विफ्ट की 30 लाख यूनिट्स (3मिलियन) बिक चुकी हैं। पहली बार स्विफ्ट को 2005 में लॉन्च किया था और देखते ही देखते इसने अपनी शानदार परफॉरमेंस से लोगो के दिलों के साथ उनके घरों में भी जगह बन ली है। हाल ही में मारुति ने नई स्विफ्ट को भारत में लॉन्च किया है। आइये जानते हैं स्विफ्ट के अब तक के सफ़र के बारे में…

2005 से अब तक का ऐसा रहा मारुति स्विफ्ट का सफ़र

मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट को पहली बार भारत में मई 2005 में लॉन्च किया था, उस समय इस कार की कीमत 3.87 लाख रुपये (एक्स-शोरूम कीमत) थी, और आज 2024 इसकी कीमत डबल हो चुकी है। नवंबर 2012 में स्विफ्ट की एक मिलियन (10 लाख ) यूनिट्स की बिक्री हुई। इसके बाद नवंबर 2018 में स्विफ्ट की 2 मिलियन (20 लाख) यूनिट्स बिकी तो वहीं जून 2024 में स्विफ्ट की 3 मिलियन (30 लाख)यूनिट्स बिक चुकी हैं। स्विफ्ट भारत की सबसे पॉपुलर हैचबैक कार है लेकिन सेफ्टी के मामले में यह फ्लॉप भी है।

वर्ष मॉडल यूनिट्स
मई 2005 लॉन्च हुई नई मारुति स्विफ्ट
नवंबर 2012 मारुति स्विफ्ट 1 मिलियन यूनिट्स सोल्ड
नवंबर 2018 मारुति स्विफ्ट 2 मिलियन यूनिट्स सोल्ड
जून 2024 मारुति स्विफ्ट 3 मिलियन यूनिट्स सोल्ड

कीमत और वेरिएंट 

मारुति स्विफ्ट 6 वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें LXi, VXi, VXi (O), ZXi, ZXi+ और ZXi+ Dual Tone शामिल हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपए से लेकर 9.64 लाख रुपए तक जाती है। कार के बेस वेरिएंट में ही काफी अच्छे और उपयोगी फीचर्स मिल जाते हैं।

स्पोर्टी डिजाइन- ब्लैक इंटीरियर

डिजाइन के मामले में नेक्स्ट जनरेशन स्विफ्ट दिखने में आपको पसंद आएगी। इसका डिजाइन स्पोर्टी है और यह में आल न्यू ब्लैक इंटीरियर दिया गया है जो यूथ को टारगेट करता है। इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और पुश बटन स्टार्ट स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार की सीटें स्पोर्टी हैं। कार में स्पेस काफी अच्छा स्पेस मिल जाएगा। कार में रियर AC वेंट की सुविधा मिलती है।

इंजन और पावर

नई स्विफ्ट में 1.2L का 3 सिलेंडर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा जोकि 81.6PS की पावर और 112 Nm का टॉर्क मिलेगा। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी। इसमें AMT गियरबॉक्स का भी ऑप्शन मिलेगा, खास बात ये है कि नई स्विफ्ट एक लीटर में 25.72km की माइलेज मिलेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ