Price: ऑटो एक्सपो 2025 में होंडा ने अपना नया QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस नए स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 90,000 रुपए रखी है और साथ ही इसकी बुकिंग्स की शुरुआत भी कर दी है। ग्राहक सिर्फ 1000 रुपए देकर इस स्कूटर को बुक कर सकते हैं । इसकी डिलीवरी इस साल फरवरी में शुरू होगी। होंडा QC1 में आपको 5 कलर ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें पर्ल शैलो ब्लू, पर्ल मिस्टी व्हाइट, पर्ल नाइटस्टार ब्लैक, पियर सेरेनिटी ब्लू और मैट फोगी सिल्वर मेटैलिक शामिल हैं। नया QC1, होंडा का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है। एक बार चार्ज करने पर 80 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।
यह भी पढ़ें: Kia EV6 Facelift: 650km की शानदार रेंज, बढ़िया फीचर्स लेकिन डिजाइन ने किया निराश
बढ़िया फीचर्स
फ़ीचर्स की बात करें होंडा QC1 में 5-इंच का LCD क्लस्टर, फुल एलईडी लाइटिंग, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट जैसे एडवांस फ़ीचस पेश किए गए हैं। साथ ही इसमें ग्राहकों को 26-लीटर का स्टोरेज मिल जाएगा। इसमें 2 राइडिंग मोड- इको और स्टैंडर्ड मिलते हैं। इस स्कूटर में सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक्स एब्जॉर्बर का इस्तेमाल किया है। ब्रेकिंग के लिए ड्रम ब्रेक की सुविधा दी गई है । मोबाइल या अन्य छोटे सामन रखने के लिए इसमें छोटे स्टोरेज हैं। इसके अलावा इसमें एक USB चार्जर दिया गया है।
बैटरी और रेंज
नए होंडा QC1 में 1.5kWh का बैटरी पैक दिया है जो फुल चार्ज होने पर 80 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। यह 1.8kW BLDC मोटर से लैस है और टॉप स्पीड 50 किमी/घंटा है। इसकी बैटरी को 330-वॉट चार्जर से पूरी तरह चार्ज होने में 6 घंटे 50 मिनट का समय लगता है, जबकि 0-80% चार्ज होने में 4 घंटे और 30 मिनट का समय लगेगा। 90,000 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत में इस स्कूटर को लॉन्च करके होंडा ऐसे ग्राहकों को खुश किया है जो सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Tata Sierra EV ने ऑटो एक्सपो में जीता लोगों का दिल, जाने कब होगी
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 hr agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
6 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines