Honda Freed Mugen details in hindi: होंडा की गाड़ियों में सॉलिड बिल्ड क्वालिटी और हाई पावर इंजन आता है। कंपनी की एक MPV कार है Honda Freed Mugen. इस मल्टी पर्पज कार में सात सवारी समेत अधिक सामान लेकर लॉन्ग रूट पर आसानी से सफर कर सकते हैं। अब कंपनी ने इसके नए स्पोर्टी लुक से पर्दा उठाया है। फिलहाल ये वेरिएंट केवल जापान में मिलेगा और इसकी बिक्री इस साल के अंत तक शुरू होगी। बता दें होंडा लवर्स इंडिया में कंपनी की बिग साइज एसयूवी का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इंडियन बाजार में कंपनी अपनी स्टाइलिश कॉम्पैक्ट एसयूवी honda elevate को ऑफर करती है।
Honda Freed Mugen क्या इंडिया में लॉन्च होगी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार होंडा का अगले कुछ सालों में कई ईवी और एसयूवी कारों को इंडिया की मार्केट में लाने का प्लान है। फिलहाल कंपनी ने Honda Freed Mugen के इंडिया में पेश करने की कोई जानकारी शेयर नहीं की है। Freed Mugen के इंजन पावर की बात करें तो इसमें पावरफुल 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, ये 4 सिलेंडर कार है, जो हाई पावर जनरेट करती है। कार में हाई पिकअप के लिए 117 bhp की पीक पावर और 142 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट होता है।
Honda Freed Mugen की माइलेज कम है क्या?
कार कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन अवेलेबल हैं। यह कार हाईब्रिड सिस्टम के साथ आती है, जिसमें एडिशन पावर के लिए इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी मिलती है। बता दें हाइब्रिड इंजन में कार कुछ किलोमीटर के लिए ऑटोमैटिक रूप से ईवी पर शिफ्ट हो जाती है। इसमें कार स्टार्ट होने के बाद बैटरी अपने आप चार्ज होती है। कंपनी का दावा है कि ये कार सड़क पर 16.1 km/l की माइलेज आसानी से निकाल लेती है।
Honda Freed Mugen का स्पेसिफिकेशन
इस कार में ऑल व्हील ड्राइव का ऑप्शन मिलता है। इस सिस्टम में कार के चारों पहियों पर एक साथ पावर जाती है, जिससे रेत, खराब रास्तों में कार को चलने की एडिशन पावर मिलती है। कंपनी ने इसके दो वेरिएंट Air और Crosstar को शोकेस किया है। इसमें बॉडी कलर बंपर मिलते हैं। इस कार में अलॉय व्हील, स्लाइडिंग डोर और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: 11 लाख शुरुआती कीमत में आते हैं SUV के ये 2 ऑप्शन, हाई माइलेज और शानदार फीचर्स
Toyota Innova की बात करें तो ये एसयूवी कार 2.0 लीटर हाइब्रिड इंजन के साथ आती है। सड़क पर ये हाई स्पीड के लिए 184 hp की पावर और 209 Nm का टॉर्क देती है। इस कार में सात और आठ दो सीट ऑप्शन मिलते हैं। इस कार में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जा रहा है। कार का बेस मॉडल 19.77 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है। अनुमान है कि अगर होंडा की Freed Mugen इंडिया में आई तो शुरुआती कीमत 20 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा सकती है।
Toyota Innova Hycross में मिलते हैं ये फीचर्स
- कार में 12 वेरिएंट आते हैं।
- LED हेडलाइट और टेललाइट मिलती है।
- इसमें 7 कलर ऑप्शन और सेफ्टी के लिए छह एयरबैग दिए गए हैं
- 10.1 इंच की टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम।
- थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक।
ये भी पढ़ें: Tata Nexon CNG आने से पहले पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर आया बंपर डिस्काउंट, 24 की माइलेज
ये भी पढ़ें: Hyundai Verna लेने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना को टक्कर देने वाली इस कार पर मिल रहा 1.45 लाख का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
23 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines