हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Honda के इन 2 स्कूटरों का लोगों को इंतजार, बुलेट जितनी पावर का इंजन और हाई क्लास लुक्स

Activa ev में हाई पावर बैटरी सेटअप मिलेगा, यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 236 किलोमीटर तक चलेगा। यह हाई स्पीड स्कूटर होगा, जो सड़क पर 105 kmph की टॉप स्पीड देगा। इसमें डिस्क ब्रेक और अलॉय व्हील मिलेंगे।

विज्ञापन
Honda Activa ev (फोटो क्रेडिट-गूगल)

Upcoming honda scooters in india: होंडा का एक्टिवा कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर में से एक है, कंपनी यंगस्टर्स के लिए अपने इस स्कूटर को समय-समय पर अपडेट करती रहती है। इसी कड़ी में होंडा के दो नए स्कूटरों Honda Forza 350 और Honda Activa Electric का टू व्हीलर लवर्स को लंबे समय से इंतजार है। Forza 350 में तो बुलेट जितनी पावर का 330 सीसी का इंजन मिलेगा। वहीं, Activa Electric फ्यूचरिस्टिक लुक्स के साथ आएगा। बता दें Royal Enfield Classic 350 में 349 cc का इंजन मिलता है।

 

 

 

Honda Forza 350 की बात करें तो ये फ्रंट से बेहद बॉक्सी और मस्कुलर लुक में आएगा। इसमें डिजिटल कंसोल और टायर तक फैली बड़ी हेडलाइट होगी। इसे आरामदायक सफर के लिए स्प्लिट सीट के साथ पेश किया जा रहा है। यह स्कूटर आरामदायक लेग स्पेस के साथ मिलेगा। इसमें हाई एंड एग्जॉस्ट दिया गया है। इसमें अलॉय व्हील और दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक्र मिलेंगे।

विज्ञापन

 

Key Specs & Features 
Honda Forza 350
Engine 330 cc
Power 29.2 PS
Torque 31.5 Nm
Mileage 30 kmpl
Kerb Weight 184 kg
Brakes Disc

 

30 kmpl की हाई माइलेज और जबरदस्त कलर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Honda Forza 350 सड़क पर करीब 30kmpl की हाई माइलेज देगी। दिखने में बॉक्सी इस स्कूटर का वजन 184 kg का है। होंडा के इस सॉलिड स्कूटर में फिलहाल एक वेरिएंट और अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलेंगे। सेफ्टी के लिए यह स्कूटर फ्रंट और रियर दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। हाई स्पीड के लिए बाइक में 29.2 ps की पावर जनरेट होगी। फिलहाल कंपनी ने इसके इंडिया में लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इसे 2025 में पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्कूटर करीब 3.70 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जाएगा।

 

 

honda forza 350

विज्ञापन

 

Honda Forza 350 में मिल सकते हैं ये फीचर्स

  • यह हाई स्पीड स्कूटर है, इसमें 140 kmph की टॉप स्पीड मिलेगी।
  • स्कूटर के फ्रंट एप्रन पर डुअल LED हेडलाइट मिलेगी।
  • यह स्कूटर 15-इंच के फ्रंट और रियर में 14-इंच के अलॉय व्हील के साथ आएगा।
  • होंडा अपने इस स्कूटर में LED टेललैंप और एडजस्टेबल विंडस्क्रीन ऑफर करेगा।
  • इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

 

honda forza 350

 

Activa ev में 236 km की डाइविंग रेंज

विज्ञापन

Activa ev में हाई पावर बैटरी सेटअप मिलेगा, यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 236 किलोमीटर तक चलेगा। इसमें फास्ट चार्जिंग ऑप्शन होगा और यह फास्ट चार्जर से एक घंटे में ही 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी। यह हाई स्पीड स्कूटर होगा, जो सड़क पर 105 kmph की टॉप स्पीड देगा। फिलहाल कंपनी ने अपने इस न्यू जनरेशन स्कूटर की लॉन्च डेट की जानकारी शेयर नहीं की है। बताया जा रहा है ये स्कूटर जुलाई 2024 में पेश किया जा सकता है और इसकी कीमत 1.20 लाख एक्स शोरुम होगी।

 

 

Honda Activa ev में मिल सकते हैं ये फीचर्स

  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डिजिटल मीटर।
  • सिंपल हैंडलबार और दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक मिलेंगे।
  • स्कूटर की लंबाई 1761mm और चौड़ाई 710mm की हो सकती है।
  • स्कूटर आरामदायक सफर के लिए आगे टेलिस्कोपिक शॉक एब्जॉर्बर और रियर में हाइड्रॉलिक सस्पेंशन मिलेगा।

 

 

ये भी पढ़ें: क्या Honda Activa 7G होगी Hybrid? एडिशन पावर से बचेगा पेट्रोल का खर्च

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत

 

 

 

ये भी पढ़ें: Yamaha टू व्हीलर लवर्स की बल्ले-बल्ले, सस्ते में मिल रहे ये 2 स्कूटर, 49 Kmpl की माइलेज

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 17 जुलाई को होगी Royal Enfield की ये नई बाइक लॉन्च, KTM 390 Adventure X को देगी टक्कर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola