---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

17 जुलाई को होगी Royal Enfield की ये नई बाइक लॉन्च, KTM 390 Adventure X को देगी टक्कर

नई बाइक के दोनों टायरों पर सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। ये बाइक एलईडी हेडलाइट और टेललाइट के साथ मिलेगी। इसमें ब्लैक अलॉय व्हील और ट्यूबलेटस टायर आएंगे। बाइक में हाई स्पीड के लिए 6 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।

---विज्ञापन---

Royal Enfield Guerrilla 450 launch soon details in hindi: रॉयल एनफील्ड अपनी मोटरसाइकिलों में हाई पावरट्रेन और दमदार लुक देता है। अब कंपनी अपनी नई बाइक Royal Enfield Guerrilla 450 लेकर आने वाला है, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह बाइक 17 जुलाई 2024 को लॉन्च होगी। इस बाइक में कंपनी जबरदस्त 452cc का हाई पावर इंजन दे रही है, जो इसे खराब रास्तों पर चलने की हाई पावर देगा। बाइक में लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा, जो लॉन्ग रूट पर सॉलिड परफॉमेंस देगा। कार में 40.02 ps की पावर और 40 Nm का टॉर्क जनरेट होगा, जो इसे लॉन्ग रूट बाइक बनाता है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

6 स्पीड ट्रांसमिशन और 170 kmph की टॉप स्पीड मिलेगी

Royal Enfield Guerrilla 450 अपने सेगमेंट में बाजार में पहले से मौजूद KTM 390 Adventure X और Bajaj Dominar 400 से टक्कर लेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Royal Enfield की नई बाइक उसकी Himalayan 450 से लुक्स और स्टाइल में एक कदम आगे होगी। नई बाइक के दोनों टायरों पर सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। ये बाइक एलईडी हेडलाइट और डिजाइनर टेललाइट के साथ मिलेगी। इसमें ब्लैक अलॉय व्हील और ट्यूबलेटस टायर मिलेंगे। इस बाइक में हाई स्पीड के लिए 6 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। यह बाइक 170 kmph की टॉप स्पीड देगी।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

फिलहाल कंपनी ने अपनी नई बाइक की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह बाइक 2.50 लाख एक्स-शोरूम में ऑफर की जा सकती है। बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। यह बाइक नेविगेशन, ड्यूल डिस्क ब्रेक और स्टाइलिश गोल लाइट के साथ ऑफर की जाएगी।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

Royal Enfield Guerrilla 450 में मिलेंगे ये फीचर्स

  • हाई एंड एग्जॉस्ट और क्रोम फिनिश।
  • बाइक में सिंगल पीस सीट दी गई है।
  • इसमें साइड-माउंटेड एग्जॉस्ट और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया जा सकता है।
  • आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन आते हैं।

 

390 Adventure X 
Key Highlights
Engine Capacity 373.27 cc
Mileage 32.7 kmpl
Transmission 6 Speed Manual
Kerb Weight 177 kg
Fuel Tank Capacity 14.5 litres
Seat Height 855 mm

 

---विज्ञापन---

6 स्पीड गियरबॉक्स और दमदान इंजन

रॉयल एनफील्ड की नई बाइक को टक्कर देने वाली KTM 390 Adventure की बात करें तो ये बाइक 3.29 लाख रुपये ऑन रोड पर मिल रही है। बाइक के फ्रंट में 19-इंच और रियर में 17-इंच के टायर साइज आते हैं। इसमें आगे और पीछे दोनों जगह डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। ये तेज स्पीड बाइक है, जो 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। बाइक में हाई पावर के लिए 44 बीएचपी की पावर और 37 एनएम का टॉर्क जनरेट होता है। इसमें 373 सीसी का इंजन दिया गया है।

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

KTM 390 Adventure में आते हैं ये फीचर्स

  • लॉन्ग रूट के लिए सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है।
  • बाइक में क्विकशिफ्टर और ट्रैक्शन कंट्रोल आता है।
  • इसमें एलईडी लाइटिंग और पांच इंच का कलर टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है।
  • कंपनी का दावा है कि यह बाइक 32.7 kmpl की माइलेज देती है।
  • बाइक में 177 kg का वजन और 14 लीटर का फ्यूल टैंक आता है।
  • बाइक की सीट हाइट 855 mm की है।

 

ये भी पढ़ें: क्या Honda Activa 7G होगी Hybrid? एडिशन पावर से बचेगा पेट्रोल का खर्च

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत

ये भी पढ़ें: Yamaha टू व्हीलर लवर्स की बल्ले-बल्ले, सस्ते में मिल रहे ये 2 स्कूटर, 49 Kmpl की माइलेज

---विज्ञापन---
First published on: Jun 28, 2024 07:04 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola