Honda Elevate VS Maruti Invicto: इंडियन कार मार्कट में इन दिनों एसयूवी कार की काफी डिमांड है। इसी सेगमेंट में दो धाकड़ गाड़ियां हैं Honda की Elevate और Maruti की Invicto आइए आपको इन दोनों कार की कीमत, फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Honda Elevate
कार में 1498 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 119.35 bhp की हाई पावर जेनरेट करता है। कार की लंबाई 4,312 मिमी, चौड़ाई 1,790 मिमी और ऊंचाई 1,650 मिमी की है। इसमें बड़े रेक्टैंगुलर ग्रिल, स्क्वायर-ऑफ व्हील आर्च और क्लीन लाइन्स के साथ एक अपराइट फ्रंट फेसिया मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Ola S1 Air में आया यह नया कलर, जानें कब से होगी इसकी बुकिंग?
फाइल फोटो
कार में डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक
यह 5 सीटर कार है, जिसे कंपनी सितंबर 2023 में लॉन्च करेगी। Honda Elevate में 458 लीटर का बड़ा बूट स्पेस है। कार में डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, लेन वॉच सिस्टम और एक 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। कार में सेफ्टी के लिए ESC, VSM और हिल लॉन्च असिस्टेंट जैसे फीचर्स दे रही है। अनुमान है यह कार शुरुआती कीमत 12 लाख में ऑफर होगी।
Maruti Suzuki Invicto
कार में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार का हाइब्रिड वर्जन 183 bhp की पावर देगा वहीं, नॉन-हाइब्रिड इंजन में 171 bhp का पावर और 205 nm का पीक टॉर्क मिलेगा। Maruti Suzuki Invicto में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलेंगे।
ये भी पढ़ेंः Maruti की इस नई कार के आगे Nexon और Sonet की चमक हुई फीकी, देती है 28 की माइलेज और कीमत बस इतनी सी!
फाइल फोटो
कार में एयरबैग, एबीएस, एडीएएस जैसे धाकड़ सेफ्टी फीचर्स
यह कार शुरुआती कीमत 28 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाती है। कार में एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, LED हेडलैम्प्स और टेल लैंप्स हैं। कार में एयरबैग, एबीएस, एडीएएस जैसे धाकड़ सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
5 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
9 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
11 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
13 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines