Honda Elevate: हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ इस नई SUV में मिलेगा पावरफुल इंजन, जानें कीमत

Honda Elevate, suv cars, honda cars, petrol cars, 1200 cc cars, cars under 10 lakhs

होंडा एलिवेट

Honda Elevate: होंडा इंडियन कार मार्केट में नई SUV कार लाने पर काम कर रहा है। इस कार का नाम Honda Elevate होगा। कंपनी की यह N7X Concept कार है। इस कार में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और पावरफुल इंजन इसे मार्केट में मौजूद अन्य एसयूवी कारों से अलग बनाएगी।

विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स होंगे दमदार 

होंडा एलिवेट में सेफ्टी का खास ध्यान रखते हुए एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) दिया जाएगा। ADAS से कार सड़क पर चलते समय खुद ही किसी खतरे, वाहन, वस्तु या व्यक्ति की मौजूदगी को भांप लेती है। इसके बाद ये ड्राइवर को अलर्ट भी करती है जिससे हादसों को टालने में मदद मिलती है। यह टेक्नोलॉजी रडार, कैमरा, सेंसर्स पर काम करती है।

विज्ञापन

सड़क हादसे से बचाने के लिए ADAS करता है अलर्ट

ADAS कार में ड्राइव करते समय अगर किसी कारण से आपका ध्यान भटक गया। ध्यान भटकने के कारण अगर आपकी कार दूसरी लेन में जाती है या फिर आपकी कार के सामने कोई दूसरी कार, व्यक्ति आ जाता है तो ऐसी कंडीशन में ये फीचर आपको अलर्ट कर हादसे से बचाने में मदद करता है। यह सड़क हादसे से बचाने में मददगार है।

विज्ञापन

दो इंजन ऑप्शन मिलेंगे 

Honda Elevate में 1.5L iVTEC पेट्रोल इंजन और 1.5L Atkinson इंजन दो ऑप्शन मिलने का अनुमान है। यह hybrid technology इंजन है। 1.5L Atkinson इंजन 253 Nm की धाकड़ पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 126 bhp की दमदार पावर देता है। फिलहाल कंपनी ने कार की कीमत और लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है यह कार शुरूआती कीमत 10 लाख एक्स शोरूम में मिलेगी।

विज्ञापन

6-speed मैनुअल और CVT ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा

1.5L iVTEC पेट्रोल इंजन 121 hp की पावर देता है यह 145 Nm की पीक टॉर्क देता है। इसमें 6-speed मैनुअल और CVT ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन देता है। होंडा की नई एसयूवी में ऑटोमेटिक हाई बीम लाइट, क्रूज कंट्रोल, lane keep assist, road departure mitigation और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जा सकते है।

कार में मिलेगा 360 डिग्री कैमरा 

Honda की NEW SUV  में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, लेन वॉच सिस्टम और एक 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। इसमें छह एयरबेग, ESC, VSM, हिल लॉन्च असिस्टेंट मिलेगा। इसमें LED हैंडलैंप, circular fog lamps और डीआरएल हैं। यह एसयूवी 4.3 मीटर की होगी। कार एक्सपर्ट का कहना है कि यह कार बाजार में Maruti Suzuki Grand Vitara को टक्कर देगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ