हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

48 kmpl की माइलेज, 70 हजार कीमत, ये है Honda का स्मार्ट पेट्रोल स्कूटर

Honda Dio में 4 वेरिएंट ऑफर किए जा रहे हैं, यह धाकड़ स्कूटर 7.75 bhp की पावर और 9.03 Nm का टॉर्क देता है। स्कूटर में 103 kg का वजन है, इसके आगे और पीछे दोनों टायरों पर ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

विज्ञापन
Honda Dio

Honda petrol scooters: होंडा अपने हाई माइलेज स्कूटर्स के लिए जाना जाता है। कंपनी के स्कूटर में हाई पावर इंजन और एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का एक स्मार्ट स्कूटर है Honda Dio. यह स्कूटर 765 mm की सीट हाइट के साथ आता है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करने में आसानी होती है और कम हाइट वाले लोग भी इसे बिना परेशानी चला सकते हैं। स्कूटर में बड़ी हेडलाइट और डिजाइनर टेललाइट दी गई हैं।

लॉन्ग रूट के लिए 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक

कंपनी का दावा है कि Honda Dio सड़क पर 48 kmpl तक की माइलेज निकाल लेता है। इसमें 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जिससे लंबी दूरी के सफर में बार-बार पेट्रोल भरवाने की चिंता नहीं रहती। स्कूटर में 109.51 cc का हाई पावर इंजन है, यह 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है। स्कूटर में 12-इंच के टायर साइज दिए गए हैं, होंडा अपने इस स्कूटर अलॉय व्हील ऑफर कर रहा है।

ड्रम ब्रेक और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम

कंपनी फिलहाल इसके 4 वेरिएंट ऑफर कर रही है, यह धाकड़ स्कूटर 7.75 bhp की पावर और 9.03 Nm का टॉर्क देता है। स्कूटर में 103 kg का वजन है, इसके आगे और पीछे दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। स्कूटर में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम की एडिशन सेफ्टी मिलती है। यह सिस्टम राइडर को दोनों टायरों पर मजबूत पकड़ देता है। यह हाई स्पीड स्कूटर है, जो सड़क पर 83 km/h की टॉप स्पीड देता है। स्कूटर का बेस मॉडल 70,211 रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है।

विज्ञापन

Honda Dio में आते हैं ये फीचर्स

  • LED हेडलाइट और डिजिटल कलस्टर
  • आरामदायक सफर के लिए टेलिस्कोपिक फ्रोक सस्पेंशन
  • चार कलर ऑप्शन और सिंपल हैंडलबार
  • सिंगल पीस और चौड़ी सीट
  • रियर टाइम फ्यूल रिमांइडर

ये भी पढ़ें: 40 Kmpl की माइलेज, अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन, ये है KTM की सबसे सस्ती बाइक

ये भी पढ़ें: TVS के इस स्कूटर की कीमत 80 हजार से कम, 45 की माइलेज, जानें शानदार फीचर्स

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola