---विज्ञापन---

Honda की इस सेडान कार का गजब का रुतबा, 27 kmpl की माइलेज और कीमत बेहद कम!

Honda City Hybrid: सेडान कार के दीवाने गाड़ियों में लग्जरी फीचर्स और कम्फर्ट तलाशते हैं। जब इनके साथ आपको कार में हाई माइलेज भी मिले तो क्या कहने हैं। बाजार में इस सेगमेंट में होंडा की जानदार कार है Honda City Hybrid. कार में इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। जबरदस्त कार 27.13 kmpl की हाई माइलेज […]

Honda City Hybrid: सेडान कार के दीवाने गाड़ियों में लग्जरी फीचर्स और कम्फर्ट तलाशते हैं। जब इनके साथ आपको कार में हाई माइलेज भी मिले तो क्या कहने हैं। बाजार में इस सेगमेंट में होंडा की जानदार कार है Honda City Hybrid. कार में इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है।

जबरदस्त कार 27.13 kmpl की हाई माइलेज

इस दमदार कार में 1498 cc का बड़ा इंजन मिलता है। Honda City Hybrid सड़क पर 96.55 Bhp की पावर देती है। इस कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर किया जाता है। सड़क पर यह जबरदस्त कार 27.13 kmpl की हाई माइलेज देती है।

---विज्ञापन---

 

Honda City Hybrid price, Honda City Hybrid mileage, auto news,

फाइल फोटो

कार में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है

कार में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, यह दमदार इंजन 253 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Honda City Hybrid 2023 शुरुआती कीमत 18.89 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह हाई परफॉमेंस कार है और इसके इंटीरियर को डुअल टोन कलर का ऑप्शन मिलता है।

---विज्ञापन---

कार में मिलते हैं दो धांसू वैरिएंट 

कार का टॉप मॉडल 20.39 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार में दो वैरिएंट V (new) और ZX मिलता है। कार में छह सिंगल टोन कलर Obsidian Blue Pearl, Radiant Red Metallic, Platinum White Pearl, Golden Brown Metallic, Meteoroid Grey Metallic और Lunar Silver Metallic मिलते हैं।

आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

Honda City Hybrid में एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ आठ इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सिंगल-पेन सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार तकनीक और रियर एसी वेंट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

---विज्ञापन---

सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक

कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और एडीएएस, क्रूज कंट्रोल, हाई बीम असिस्ट और लेन कीप का फीचर मिलता है। बाजार में यह कार Maruti Grand Vitara और Toyota Hyryder के हाइब्रिड वर्जन से करती है।

First published on: Jul 20, 2023 07:37 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola